Match Fixing: क्रिकेट जगत में हड़कंप, मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार हुआ ये खिलाड़ी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Match Fixing: श्रीलंका टीम के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके (Sachithra Senanayake) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सचित्रा सेनानायके को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सचित्रा सेनानायके पर मैच फिक्सिंग करने का आरोप लगा है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

बताया जा रहा है कि श्रीलंका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले नानायके पर साल 2020 में लंका प्रीमियर लीग (LPL) के दौरान मैच करने की कोशिश करने का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि उन्होंने कथित तौर पर दो खिलाड़ियों को मैच फिक्स करने के लिए उकसाया था।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

यहां हम आपको बता दे कि इससे पहले अदालत ने सचित्रा सेनानायके के विदेश जाने पर भी रोक लगा दी थी। सचित्रा सेनानायके को खेल मंत्रालय की विशेष जांच ईकाई के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

सेनानायके पर आरोप है कि उन्होंने टेलीफोन के जरिए 2 खिलाड़ियों से मैच फिक्स करने के लिए संपर्क किया था। पिछले महीने इस मामले में कोलंबो की मुख्य मजिस्ट्रेट अदालत में सुनवाई शुरू होने के साथ सेनानायके पर देश छोड़ने से प्रतिबंध लगा दिया गया था।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *