PIMS News: पिम्स में स्टार सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के सहियोग से 7 और 8 सितंबर को सिटीकँन 2023 सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। PIMS News: पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइसिस (PIMS) में स्टार सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के सहियोग से 7 और 8 सितंबर को सिटीकँन 2023 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह वार्षिक सम्मेलन एसोसिएशन आँफ इडिंया-जालंधर सिटी चैप्टर का है।

आयोजन टीम में आयोजन अध्यक्ष, डॉ. जसमीत सिंह आहलूवालिया और डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. पी.एस बख्शी (संरक्षक), डॉ. नरेंद्रपाल (आयोजन सचिव), डॉ. सुरिंदर जगत (कोषाध्यक्ष), डा. चैनजीव सिंह (सलाहकार), डॉ. कमल गुप्ता (आयोजन सह-अध्यक्ष) उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इस अवसर पर डॉ. संजय जैन (एएसआई अध्यक्ष) मुख्यातिथि, पिम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. कंवलजीत सिंह औऱ पिम्स के डायरेक्टर प्रिंसीपल डॉ. राजीव अरोडा सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह को गेस्ट आँफ आँनर के रूप में सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में भारत के लगभग 300 डाक्टरों ने भाग लिया। सर्जरी के बारे में अत्याधुनिक पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र, सर्वश्रेष्ठ पोस्टर औऱ सर्वश्रेष्ठ सर्जिकल वीडियो के लिए डाक्टरों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

पिम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. कंवलजीत सिंह ने कहा कि सीएमई में डाक्टरों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। आगे आने वाली नई चुनौतियों के बारे में बताया जाता है और इससे निपटने के बारे में विचार-विमर्श किया जाता है। इस तरह की सीएमई पिम्स में आगे भी जारी रहेंगी।

डाक्टरों से साथ-साथ छात्रों में भी जानकारी का विस्तार हो सके। पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह ने कहा कि इस सीएमई का विषय बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि कोविड महामारी ने डाक्टरों के सामने बड़ी-बड़ी चुनौतियां खड़ी की है। इसी विषय को लेकर सीएमई का आय़ोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पिम्स के डायरेक्टर प्रिंसीपल डॉ. राजीव अरोड़ा ने कहा कि आयोजन के दूसरे दिन लाइव सर्जरी के माध्यम डाक्टरों को नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पंजाब मेडिकल काउसिल ने इस सीएमई केलिए डाक्टरों को 8 क्रडिट आवर्स दिए हैं।

आयोजन अध्यक्ष व पिम्स के सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. रजनीश कुमार ने कहा कि सर्जरी के क्षेत्र में रोज नई-नई चुनौतियां आ रही है। इसी को लेकर इस प्रकार की सीएमई का आयोजन बहुत जरूरी है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *