Jalandhar News: बर्खास्त SHO नवदीप सिंह की पत्नी देंगी धरना, बोलीं – मेरे पति बेकसूर, ड्रग्स माफिया और राजनीतिक लोग साजिशन फंसा रहे हैं

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के थाना-1 से बर्खास्त किए SHO नवदीप सिंह की पत्नी ने बड़ा ऐलान किया है। नवदीप सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर ने कहा है कि वे अपने पति को न्याय दिलाने के लिए आज धरना लगाएंगी। उन्होंने कहा है कि उनके एसएचओ पति को ड्रग्स माफिया और कुछ राजनीतिक लोग साजिशन फंसा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

जालंधर के ढिल्लों ब्रदर्स मानवजीत और जश्नबीर सुसाइड मामले में बर्खास्त किए गए SHO नवदीप सिंह के बचाव में उनकी पत्नी आगे आई है। उन्होंने कहा कि आज वह अपने पति के खिलाफ दर्ज किए गए केस और उन्हें बर्खास्त किए जाने के विरोध में धरना लगाएंगी।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

आपको बता दें कि तीन दिन पहले जब इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को नौकरी बर्खास्त किया गया था उसी दिन उनकी पत्नी सुखविंदर कौर सामने आई थीं। उन्होंने बयान जारी किया था कि राजनीतिक रंजिश के कारण उनके पति को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पति लापता हैं और इसकी उन्होंने शिकायत भी दर्ज करवा रखी है।

SHO Navdeep Singh, Punjab Police

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

इस दौरान पुलिस की लगातार छापेमारी और चौतरफा दबाव के बीच संभावना जताई जा रही है कि नवदीप सिंह अपने अपने आप ही थाने में या फिर कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि सरेंडर से पहले इंस्पेक्टर नवदीप सिंह कोर्ट से राहत पाने के चक्कर में भी हैं।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *