Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा का बिक्रम मजीठिया पर पलटवार, बोले – जिस घर में दुखों का पहाड़ टूटा हो, वहां दुख प्रकट करने की बजाए राजनीतिक फायदा ढूंढ रहे हैं मजीठिया

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता रमन अरोड़ा ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि ढिल्लों परिवार के घर दुखों का पहाड़ टूटा है, ऐसे वक्त में अकाली दल और उसके कर्ताधर्ता मजीठिया ढिल्लों परिवार के घर दुख प्रकट करने की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जुड़वां भाइयों मानवजीत सिंह ढ़िल्लों और जशनजीत सिंह ढ़िल्लों को लेकर वे दुखी हैं। ढिल्लों ब्रदर्स के साथ जो हुआ, वह ठीक नहीं हुआ। इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी की सरकार सख्त एक्शन ले रही है।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि बिक्रम मजीठिया, ढिल्लों ब्रदर्स के घर दुख प्रकट करने नहीं, बल्कि इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक रंगत देने गए थे। जिस घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो, वहां जाकर प्रेस कांफ्रेंस करना और बेवजह इल्जाम लगाना बेहद घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि कि इस दुख की घड़ी में आम आदमी पार्टी का हर वर्कर और पंजाब की सरकार ढिल्लों परिवार के साथ है। दुख की घड़ी में जिस तरह से बिक्रम मजीठिया राजनीतिक रोटियां सेंकने की कवायद कर रहे हैं, ये बड़ी ही शर्मनाक बात है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

रमन अरोड़ा ने कहा कि संविधान से बड़ा कुछ नहीं है। कानून से बड़ा कोई नहीं है। कानून से बड़ा न तो कोई एमएलए है और न ही कोई नेता। उन्होंने कहा कि ढिल्लों परिवार के घर जाकर राजनीतिक रोटियां सेंकने की बजाए बिक्रम मजीठिया को मेरे घर आना चाहिए, अगर उन्हें शक है कि मेरे घर में एसएचओ है, तो देख सकते हैं। लेकिन इस दुख की घड़ी में राजनीति न करें।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *