Liquor Scam: पंजाब के 10 अफसरों को CBI ने दिल्ली में किया तलब, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Liquor Scam: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के 10 बड़े अधिकारियों को सीबीआई ने दिल्ली में पूछताछ के लिए तलब कर लिया है। मामला दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ा है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के 10 अधिकारियों को दिल्ली तलब कर लिया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

यह वही मामला है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुख्य आरोपी बनाए गए हैं। दिल्ली में CBI के अतिरिक्त SP राजीव कुमार ने पंजाब के 10 अफसरों को सम्मन जारी किया है। सम्मन में पंजाब के 10 अधिकारियों को अपने बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार और मंगलवार को राजधानी में CBI के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

आईपीसी (IPC) की धारा 160 के तहत जारी सम्मन एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के मुख्य कार्यालय के माध्यम से भेजा गया। गौरतलब है कि ED पहले ही दिल्ली उत्पाद शुल्क घोटाले में तीन अधिकारियों से पूछताछ कर चुका है। जिसमें फाइनेंशियल कमिश्नर एक्साइज एंड टैक्सेशन केएपी सिन्हा का नाम भी शामिल है।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

बठिंडा से अकाली दल की सांसद व बादल परिवार की बहू हरसिमरत कौर बादल ने 3 अगस्त को संसद में पंजाब की एक्साइज पॉलिसी पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने सदन में इस पॉलिसी को दिल्ली में जांच की जा रही पॉलिसी के सामान बताया था। सांसद हरसिमरत ने सदन में कहा था कि यह पॉलिसी कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचाने व पैसा वापस आम आदमी पार्टी के पास पहुंचाने के लिए तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

संसद में बहस के दौरान, हरसिमरत बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब में कथित शराब घोटाले की जांच करने की मांग की थी और दावा किया था कि इससे राज्य के खजाने को करोड़ों का नुकसान हुआ है। गृह मंत्री के कहने के बाद उन्होंने इस संबंध में एक रिप्रेजेंटेशन भी दी थी।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *