Loot In Punjab: पंजाब में लूट के बाद युवक की हत्या, लूटेरों ने नहर में फेंका शव

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नवांशहर। Loot In Punjab: पंजाब में लूट के मामले सामने दिन व दिन बढ़ते जा रहे है। लूटेरे बिना किसी डर के लूट की वारदात को अंजाम देने में लगे है। ऐसी ही एक खबर अब पंजाब के जिला नवांशहर से सामने आ रही है। खबर है कि नवांशहर के गांव भईपुर में लूटेरों ने युवक को लूट का शिकार बनाया है।

मृतक युवक की फाइल फोटो
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नवांशहर के गांव भईपुर (हेडो बेट) निवासी 27 वर्षीय नौजवान को दो लुटेरों ने लूटकर मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि लूटेरों ने हत्या करने के बाद युवक का शव बिस्त दोआब नहर में फेंक दिया। जानकारी मिली है कि पुलिस ने 2 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

वहीं अभी तक युवक की लाश नहीं मिल पाई है परिजन शव की तलाश में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गोताखोर भी बुलाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भईपुर (हेडो बेट) निवासी राजन सिंह (27) पुत्र प्रेमचंद 6 सितंबर की रात को गांव गढ़ी कानूगो से काम खत्म करके अपने गांव जा रहा था।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

जब वह गांव रक्कड़ बेट स्थित बिस्त दोआब नहर के पुल पर पहुंचा तो वहां मौजूद 2 लुटेरों ने उसे रोक लिया। इस दौरान उसकी बाइक, मोबाइल और पैसे लूट लिए और लूटने के बाद युवक की हत्या कर दी गई। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *