Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में से 15 किलो हेरोइन बरामद

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई जंग के अंतर्गत पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल (एस.एस.ओ.सी.) फाजिल्का ने नशा तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए एक तस्कर को 15 किलो हेरोइन (10 पैकेट), जो भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर रखी हुई थी, समेत गिरफ़्तार किया है।

यह जानकारी देते हुए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान प्रीतम सिंह निवासी गाँव मोहार जमशेर, जि़ला फाजिल्का के तौर पर हुई है। हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उसका सोनालिका ट्रैक्टर (पी.बी.-11-बाई-6879) और ट्रॉली भी ज़ब्त कर ली है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

जि़क्रयोग्य है कि एस.एस.ओ.सी. फाजिल्का द्वारा पिछले 45 दिनों में की गई यह पाँचवी बड़ी हेरोइन की बरामदगी है, जिसके साथ अब तक की कुल रिकवरी 145 किलोग्राम हो गई है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ख़ुफिय़ा जानकारी के आधार पर एसएसओसी फाजिल्का ने गाँव ढानी खरास वाली के क्षेत्र में सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले नेटवर्क के खि़लाफ़ एक विशेष गुप्त ऑपरेशन चलाकर नशा तस्कर प्रीतम सिंह को गिरफ़्तार किया है, जो भूसे से भरी ट्रॉली में छिपाकर रखी गई हेरोइन की खेप पहुँचाने जा रहा था।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार नशा तस्कर अपनी पत्नी कौशल्या बाई और जमाई गुरमीत सिंह जो गाँव ढानी खरास वाली, फाजिल्का का रहने वाला है, के साथ जा रहा था। बताने योग्य है कि नशा तस्कर की पत्नी और जमाई मौके से भागने में कामयाब हो गए। नदी के रास्ते के द्वारा खेप की तस्करी होने की संभावना को जताते हुए डीजीपी ने कहा कि यह परिवार सरहदी गाँव मोहार जमशेर के उन कुछ परिवारों में से थे।

जिन्होंने जि़ला प्रशासन द्वारा और पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षित स्थानों पर जाने सम्बन्धी बार-बार विनतियाँ करने के बावजूद अपने बाढ़ प्रभावित स्थानों पर ही रहे। अधिक विवरण साझा करते हुए एआईजी एसएसओसी फाजिल्का लखबीर सिंह ने बताया कि वह मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रहे हैं और अन्य बरामदगी होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने आगे कहा कि हमने भगौड़े मुलजिम कौशल्या बाई और गुरमीत सिंह के विरुद्ध भी केस दर्ज किया है, और पुलिस टीमें उनको पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही हैं। इस सम्बन्धी एफ.आई.आर. नं. 31 तारीख़ 08-09-2023 को थाना एसएसओसी फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 21( सी), 29 और 30 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *