Punjab News: 82.65 करोड़ की लागत से खन्ना रजबाहे को किया जाएगा पक्का: मीत हेयर

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के हर खेत को सिंचाई के लिए नहरी पानी पहुँचाने के निर्देशों पर जल संसाधन विभाग द्वारा नहरी ढांचे को मज़बूत किया जा रहा है और अधिक से अधिक क्षेत्रफल को नहरी पानी पहुँचाने के लिए कोशिशें जारी हैं।

फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना जिले के किसानों की पुरज़ोर माँग को पूरा करते हुए खन्ना रजबाहे को 82.65 करोड़ की लागत के साथ पक्का किया जाएगा।आज यहाँ जारी प्रैस बयान के द्वारा जानकारी देते हुए जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि 72202 एकड़ क्षेत्रफल को कवर करता खन्ना रजबाहे में मौजूदा समय में 175 क्यूसिक पानी छोड़ा जाता है और इसकी क्षमता बढ़ाकर 251.34 क्यूसिक करने की योजना है, जिसके लिए इसको पक्का किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

उन्होंने आगे बताया कि खन्ना रजबाहा सिस्टम भाखड़ा मेन लाईन के समराला मेजर से निकलता है, जिसकी लंबाई कुल लंबाई 97.48 किलोमीटर तक है। यह रजबाहा सिस्टम जि़ला फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के कई गाँवों को संगतपुरा माइनर, कोटला माइनर, बरधल माइनर, ललहेड़ी माइनर, बीड़किशन माइनर और नारायणगढ़ माइनर के द्वारा सिंचाई मुहैया करता है। यह रजबाहा सिस्टम कच्चा और बहुत पुराना बना होने के कारण अपनी क्षमता के अनुसार पानी नहीं ले रहा है।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

जल संसाधन मंत्री ने बताया कि हलका बस्सी पठाना से विधायक रुपिन्दर सिंह हैप्पी, खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद और समराला से विधायक जगतार सिंह दयालपुरा द्वारा इन हलके के किसानों की माँग ध्यान में लाई गई, जिस पर विभाग ने यह फ़ैसला किया है जिससे इन हलकों के गाँवों के क्षेत्रफल को अधिक से अधिक सिंचाई की सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मीत हेयर ने आगे बताया विभाग द्वारा दी गई मंज़ूरी से इस सभी सिस्टम को लगभग 97.48 किलोमीटर लंबाई में कंक्रीट लाइनिंग करके पक्का करने की योजना है, जिससे पानी व्यर्थ न जाए और बाकी सिस्टम और टेलों पर पूरा पानी पहुँच सके और नहरी सिंचाई अधीन क्षेत्रफल बढ़ सके। इस योजना से तीनों हलकों बस्सी पठाना, खन्ना और समराला के गाँवों को फ़ायदा होगा। इस प्रोजैक्ट पर 82.65 करोड़ रुपए खर्चा आऐगा।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

https://youtu.be/Igln9ZBhI5Y
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *