Punjab Crime News: पंजाब में सरपंच के बेटे पर तेजदार हथियारों से हमला, मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तरसिक्का। Punjab Crime News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब से सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के पुलिस थाना जंडियाला गुरु के अधीन गांव निजामपुर में बड़ी वारदात हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव निजामपुर की सरपंच के बेटे की हत्या कर दी गई है।

बता दे कि सरपंच का नाम करमजीत कौर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करमजीत कौर के बेटे दिलशेर सिंह उर्फ शेरा की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिलशेर सिंह की हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

बता दे कि दिलशेर सिंह गांव के एक डॉक्टर से दवा लेने गया था तो गांव के रहने वाले आरोपी ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों को शक था कि उनके परिवार की एक लड़की के साथ दिलशेर के प्रेम संबंध है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जांच कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *