Punjab News: 25 खेलों के जि़ला स्तरीय मुकाबले 26 सितम्बर से होंगे शुरू, सभी प्रबंध मुकम्मल: मीत हेयर

Daily Samvad
3 Min Read
Meet Hayer
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में खेल सभ्याचार पैदा करने और खेल के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए खेडां वतन पंजाब दियां के सीजन- 2 में पहले साल की अपेक्षा भी अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है।

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल के पहले पड़ाव में ब्लॉक स्तर पर आठ खेल के करवाए गए मुकाबले सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गए, जिनमें दो लाख के करीब खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। अब 26 सितम्बर से जि़ला स्तरीय मुकाबले शुरू होने जा रहे हैं, जिसके लिए सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

पिछले साल खेलों में 3 लाख खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था और इस बार यह संख्या और अधिक बढ़ेगी। खिलाडिय़ों की माँग को स्वीकार करते हुए विभाग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गए खिलाडिय़ों को सीधा ग्राउंड में समय पर पहुँचने पर हिस्सा लेने की आज्ञा दी गई थी।

मीत हेयर ने आगे बताया कि खेल विभाग द्वारा कुल 35 खेलों में आठ उम्र वर्गों अंडर 14, अंडर 17, अंडर 21, 21-30 साल, 31-40 साल, 41-55 साल, 56-65 साल और 65 साल से अधिक के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इनमें से आठ खेल एथलैटिक्स, फ़ुटबॉल, वॉलीबॉल (स्मैशिंग और शूटिंग), कबड्डी ( नेशनल स्टाइल और सर्किल स्टाइल), खो-खो और रस्साकशी के मुकाबले ब्लॉक स्तर पर 31 अगस्त से 10 सितम्बर तक राज्य भर के 157 ब्लॉकों में करवाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

खेल मंत्री ने बताया कि अब जि़ला स्तरीय मुकाबले 26 सितम्बर से 5 अक्तूबर तक करवाए जाएंगे। जि़ला स्तर पर 25 खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे, जिनमें से उक्त ब्लॉक स्तर पर करवाई गईं आठ खेलों के केवल विजेता ही हिस्सा लेंगे, जबकि बाकी खेलों के मुकाबले सीधे जि़ला स्तर पर होंगे।

इन खेलों में हॉकी, हैंडबॉल, मुक्केबाज़ी, बास्केटबॉल, कुश्ती, जूडो, पावर लिफ्टिंग, लॉन टैनिस, बैडमिंटन, निशानेबाजी, किक बॉक्सिंग, तैराकी, नैटबॉल, गतका, शतरंज़, टेबल टैनिस, वेटलिफ्टिंग और सॉफ्टबॉल शामिल हैं।

मीत हेयर ने आगे बताया कि अक्तूबर महीने में 35 खेलों के करवाए जाने वाले राज्य स्तरीय मुकाबलों में से उक्त 25 खेलों के केवल जि़ला स्तरीय विजेता ही हिस्सा लेंगे, जबकि 10 खेलों के सीधे राज्य स्तरीय मुकाबले होंगे। यह 10 खेल तीरअन्दाज़ी, काएकिंग और कैनोइंग, जिमनास्टिक, रोलर स्केटिंग, रोइंग, घुडसवारी, साईकलिंग, वुशू, रगबी और तलवारबाजी हैं।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *