Punjab News: पंजाब में सरकारी बसों के मुलाजिमों की हड़ताल खत्म, जारी हुए यह आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब रोडवेज़ के हड़ताल करने वाले आउटसोर्स और कंट्रेकच्यूल मुलाजिमों द्वारा राज्य के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के साथ मुलाकात के उपरांत आज सुबह से शुरू की हड़ताल को समाप्त कर दिया।

आज यहां पंजाब भवन में हड़ताल करने वाले आउटसोर्स और कंट्रेकच्यूल मुलाजिमों की जत्थेबंदी के नेता द्वारा पंजाब राज्य के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के साथ मुलाकात की गई। इस मौके पर परिवहन सचिव दिलराज सिंह संधावालिया और स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अमनदीप कौर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मीटिंग के दौरान हड़ताल करने वाले आउटसोर्स और कंट्रेकच्यूल मुलाजिमों द्वारा अपनी माँगों सम्बन्धी परिवहन मंत्री को अवगत करवाया गया। मुलाकात के दौरान लालजीत सिंह भुल्लर ने हड़ताल करने वाले मुलाजिमों को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सभी मुलाजिमों की भलाई के लिए काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

उन्होंने हड़ताल करने वाले मुलाजिमों से अपील की कि उनकी सभी जायज़ माँगें, जिनमें से अधिकतर पहले ही मानी जा चुकी हैं परंतु इनको नियमों अनुसार लागू करने में कुछ समय लग रहा है, इसलिए हड़ताल करने वाले मुलाजिमों को विभाग का सहयोग करना चाहिए।

परिवहन मंत्री ने मुलाज़िमों को अगला वेतन 5 फ़ीसद बढ़ोतरी के साथ देने, ब्लैक लिस्ट किए गए मुलाजिमों को नियमों अनुसार बहाल करने, जिन बसों में बैटरियाँ या टायर डलने वाले हैं उनको तुरंत बदलने के हुक्म अधिकारियों को दिए।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *