Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवााद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने 28 सितंबर को आयोजित होने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को मेले से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

आज यहां मंदिर में पहुंचकर प्रबंधों का जायजा लेने के बाद कैबिनेट मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मेले में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा ताकि मेले के दौरान श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

उन्होंने जालंधर नगर निगम के अधिकारियों को मेले के दौरान मंदिर के आसपास सफाई सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात करने को कहा। उन्होंने कहा कि कूड़े-कचरे के लिए नियमित रूप से कूड़ेदान रखे जाएं तथा कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारी तैनात किए जाएं।

कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह को श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में स्वागत करते पदाधिकारी
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इस दौरान उन्होंने पीने वाले पानी की आपूर्ति, अस्थायी शौचालय की स्थापना, स्ट्रीट लाइट की मुरम्मत का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया। इसके इलावा मंत्री ने मेले के दौरान उचित यातायात प्रबंध और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने को भी कहा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में भी माथा टेका।

पंजाब के फिरोजपुर में ऐसा क्या हो गया, कि लोग की खुशी हो गई दोगुना

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *