Jalandhar News: प्रतापबाग के पास धन धन गुरु रामदास स्वीट शाप की अवैध कामर्शियल इमारत से किसने वसूली मोटी फीस, सरकार को लाखों रुपए की चपत लगाने वाले होंगे बेनकाब, होगी जांच, बिल्डिंग होगी सील

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के प्रताप बाग के पास शहीद भगत सिंह चौक रोड पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की कई दुकानों को ढहाकर तीन मंजिला इमारत बन गई। इसमें धन धन श्री गुरुराम दास के नाम से स्वीट शाप भी खुल गया, लेकिन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और नगर निगम के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

अवैध रूप से बनाई गई इमारत से नगर निगम को जहां लाखों रुपए की चपत लगी है, वहीं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को एनओसी और एनडीएस के रूप में मिलने वाली फीस की भी चोरी हुई है। इससे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और नगर निगम को लाखों रुपए की टैक्स चोरी सामने आई है। इस संबंध में शहर के दो आरटीआई एक्टिविस्ट ने नगर निगम, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट समेत स्थानीय निकाय मंत्री से शिकायत की है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि प्रताप बाग के पास इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम में पुरानी कई दुकानों को तोड़कर तीन मंजिला कामर्शिय़ल इमारत खड़ी कर दी गई है। जबकि न तो इसका नक्शा पास है और न ही कोई सीएलयू और फीस सरकारी खाते में जमा की गई है।

Ramdas Sweet Jalandhar

उक्त अवैध इमारत में धन धन गुरु श्री रामदास जी के नाम से स्वीट शाप खोल दिया गया। जबकि इस कामर्शियल इमारत को नगर निगम की तरफ से कोई नोटिस तक भी नहीं जारी की गई। सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस के एक दिग्गज पूर्व मंत्री और कांग्रेस के ही विधायक का इस हलवाई को संरक्षण प्राप्त है। जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार होते हुई भी टैक्स चोर हलवाई पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि उक्त हलवाई से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और नगर निगम के कुछ अधिकारियों ने मोटी फीस वसूल की है, जिससे अवैध रूप से पूरी कामर्शियल इमारत बनवा दी। ये फीस लाखों रुपए में है। कहा जा रहा है कि इससे पहले यहां तैनात रहे निगम अधिकारियों ने मोटी रकम इस हलवाई से वसूल की है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

फिलहाल शिकायत के बाद नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अगर मुख्यमंत्री कार्यालय इस संबंध में एक्शन लेता है तो निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों समेत इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कई अफसर सस्पैंड हो सकते हैं। क्योंकि इनमें से कुछ अधिकारियों ने मोटी फीस वसूली है।

वहीं, इस अवैध निर्माण को लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंंह संघेड़ा ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। उन्होंन अपने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। जबकि नगर निगम के कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने कहा है कि बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों से डिटेल रिपोर्ट मांगी गई है, जिससे इस अवैध इमारत पर कार्रवाई हो सके।

पंजाब के फिरोजपुर में ऐसा क्या हो गया, कि लोग की खुशी हो गई दोगुना

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *