Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story: AAP सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी आज, जाने कैसे शुरू हुई दोनों की LOVE STORY

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उदयपुर। Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story: पंजाब के दिग्गज नेता और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story

विवाह की सभी रस्में उदयपुर में होगी। उदयपुर के द लीला पैलेस (The Leela Palace Udaipur) में दोनों का विवाह होगा। इस विवाह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीर
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने इससे पहले रिंग सेरेमनी दिल्ली के कपूरथला हाउस में की थी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन रिलेशनशिप 2022 में एक पंजाबी फिल्म के सेट से शुरू हुई, जहां राघव-परिणीति से मिलने पहुंचे थे। 6 महीने पहले दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। तभी से दोनों की अफेयर की खबरें लाइमलाइट में रहीं।

फिल्म चमकीला से शुरू हुई LOVE STORY

सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा दोनों कॉलेज के जमाने से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की है। वहीं राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को इंग्लैंड में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसी इवेंट में दोनों पहली बार मिले थे। यहां पर हुई मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बन गए थे और दोस्ती जारी रही।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

बात अगर, परिणीति और राघव चड्ढा की लव स्टोरी की करें, तो पिछले साल 2022 में पंजाबी फिल्म चमकीला के सेट से इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। पंजाब में जब परिणीति इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब राघव चड्ढा उनसे मिलने आए थे। इस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Love Story

इस दिन के बारे में परिणीति ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- जब हमने साथ में ब्रेकफास्ट किया तो मैं जान गई कि आखिरकार मेरी मुलाकात उस शख्स से हो गई है जिसका मुझे लंबे समय से इंतजार था। उनका सपोर्ट, ह्यूमर और दोस्ती ही असली खुशी है। वो मेरे लिए एक घर की तरह हैं, मतलब जहां सबसे ज्यादा सुकून मिले।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *