Punjab News: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में ‘ह्यूमन वैल्यूज एंड प्रोफैशनल एथिक्स’ पर कार्यशाला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस (Innocent Hearts Group Of Institutions) लोहारां ने बीसीए, बीबीए, बीकॉम, बीएससी मेड एससीएस और बीएचएमसीटी (बैचलर्स ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी) के सभी विभागों के पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ‘ह्यूमन वैल्यूज एंड प्रोफैशनल एथिक्स’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन सुश्री बिनोद कौर (एसोसिएट प्रोफ़ेसर एंड हेॅड ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज, एजीसी, अमृतसर) थीं। उन्होंने विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों तथा नैतिकता के बारे में जानकारी दी,जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से किसी भी व्यक्ति के लिए आवश्यक है।

उन्होंने सभी को मानवीय मूल्यों के घटकों व आवश्यकताओं, प्राकृतिक स्वीकृति की अवधारणा, मानवीय आकांक्षाओं व जीवन में इसके निरंतर अभ्यास के बारे में बताया। वक्ता ने युवा दिमागों तक सभी बिंदुओं को पहुँचाने के लिए उदाहरणों के साथ अपने सत्र को समृद्ध किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस कार्यशाला में श्री राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर स्कूल्स एंड कॉलेजिज़), डॉ. गगनदीप कौर धंजू (ऑफ़िशिएटिंग इंचार्ज एंड एचओडी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट) और शिक्षण संकाय के सदस्यों ने भी भाग लिया।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टिक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *