Crime News: मंगेतर संग पार्क में घूमने आई लड़की को हवस का शिकार बनाना चाहता था पुलिसकर्मी, रिश्वत में 1000 PayTm करवा कर छोड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 01 Oct 2023

गाजियाबाद। Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। गाजियाबाद के एक पार्क में मंगेतर के साथ घूमने आई लड़की को वहां तैनात पुलिसकर्मी जबरन हवस का शिकार बनाना चाहते थे। लड़की ने किसी तरह पुलिसकर्मियों को 1 हजार रुपए रिश्वत देकर अपनी इज्जत लुटने से बचाई।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

मामला गाजियाबाद के साईं उपवन का है। एक लड़की ने आरोप लगाया कि वह 16 सितंबर को बुलंदशहर में रहने वाले अपने मंगेतर के साथ साईं उपवन में घूमने आई थी। दोनों साईं भवन में बैठे थे। इसी दौरान पीआरवी बाइक आकर उनके पास रुकी। पुलिसकर्मियों ने आते ही उसके मंगेतर को थप्पड़ मारा। जेल भेजने की धमकी देते हुए 10 हजार रुपये की मांग की।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लड़की को बार बार गलत तरीके से छुआ। लड़की ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उस पर संबंध बनाने का दबाव डाला। यही नहीं, उसमें से एक पुलिसकर्मी उसे जबरन कहीं ले जाना चाहता था। लड़की ने हाथ पांव जोड़कर किसी तरह रिश्वत के लिए मनाया, तो पुलिसकर्मियों ने 1 हजार रुपए पेटीएम करवा कर छोड़ा।

हिमाचल में इस पवित्र जगह पर विराजमान है चारों वेद…

पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर घंटाघर कोतवाली में पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक पुलिसकर्मी इस केस में सस्पेंड किया गया है। उसके साथ गए होमगार्ड जवान के खिलाफ कार्रवाई का पत्र लिखा गया है। दोनों ने किसी अन्य के PayTm एकाउंट में पैसे डलवाए थे। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *