Steam Benefits: क्या आप जानते है स्टीम थेरेपी से मिलते हैं कई सारे लाभ? बंद नाक की समस्या भी होती है इससे दूर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 396 शब्द|📅 01 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Steam Benefits: मौसम में होने वाले हल्के- फुल्के बदलावों का सबसे पहले और ज्यादा असर कमजोर इम्युनिटी वालों पर देखने को मिलता है। जिसकी शुरुआत सर्दी- जुकाम और गले में खराश से होती है। जिसके लिए लोग दवाइयों लेना भी कई बार अवॉयड करते हैं, लेकिन कई बार ये भयंकर भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

सर्दी- जुकाम एक ऐसी समस्या है जो कभी भी किसी को भी परेशान कर सकती है और अगर आप इसका इलाज दवाओं से नहीं करना चाहते तो एक और ऐसा तरीका है जिसकी मदद से आप काफी हद तक इसे दूर कर सकते हैं और साथ ही कई और दूसरे फायदे भी पा सकते हैं।

गले में खराश के साथ सिरदर्द और बदन दर्द भी हो सकता है, तो अगर आपको भी ये मौसमी समस्याएं अक्सर ही करती हैं परेशान, जिसका आप बिना दवाओं के करना चाहते हैं इलाज, तो इसके लिए भाप लेना हो सकता है बेहद असरदार। जो कोई नया तरीका नहीं है, बल्कि काफी पुराना और कारगर उपचार है। जिसकी मदद से बंद नाक आसानी से खुल जाती है और गले की खराश से भी राहत मिलती है।

इन समस्याओं में फायदेमंद है स्टीम लेना :-

भाप लेने से गले की खराश काफी हद तक दूर हो जाती है। स्टीमिंग गले की मसल्स को रिलैक्स करती है, साथ ही सूजन भी दूर करती है। भाप लेने से ब्लड वेसेल्स की सिकुड़न दूर होती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आपको राहत मिलती है।

हिमाचल में इस पवित्र जगह पर विराजमान है चारों वेद…

गर्म पानी की भाप लेने से बंद नाक खुल जाती है। साथ ही गले और फेफड़ों में जमा बलगम लूज होने लगता है और आसानी से बाहर निकल जाता है। जिससे सांस लेने में आ रही परेशानी दूर होती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

सर्दी-जुकाम, गले में खराश के अलावा स्टीम लेने से नींद में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं। जब सांस नली क्लीयर होती है और बंद नाक की भी प्रॉब्लम दूर हो जाती है, तो इससे आप सुकून भरी नींद ले पाते हैं। स्टीम थेरेपी बॉडी के साथ दिमाग को भी रिलैक्स करने का काम करती है।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *