Crime News: बाइक सवार बदमाशों ने BJP नेता को मारी गोली, पत्नी पर भी किया फायर

Daily Samvad
2 Min Read

पटना। Crime News: बिहार के नालंद से बड़ी खबर है। नालंदा में बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता को गोली मार दी। जिससे भाजपा नेता गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उन्हें इलाजे के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली उनके पेट में लगी है, डाक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

मामला रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव के पास की है। जख्मी भाजपा नेता की पहचान थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव निवासी सोनल सिंह (35) के रूप में की गई है। सोनल सिंह भाजपा में रहुई मंडल के महामंत्री हैं। भाजपा नेता अविनाश प्रसाद ने बताया कि रहुई पुलिस द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके गांव के सोनल सिंह को अज्ञात बाइक सवार अपराधकर्मियों ने गोली मार दी।

सूचना मिलने के बाद वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पता चला कि सोनल सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से बाढ़ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी हवनपुरा गांव के पास बाइक सवार दो अपराधकर्मियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लगी है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

फिलहाल अपराधियों द्वारा गोली क्यों मारी गई है, इस वजह का पता नहीं चल सका है। वहीं, इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। देकपूरा गांव के सरपंच, मुखिया घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी लेने में जुट गए हैं।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *