Jalandhar News: जालंधर में दिल दहलाने वाली घटना, कल रात से गायब 3 सगी बहने इस हालात में मिली, इलाके में सनसनी

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर शहर में पठानकोट हाईवे की तरफ मकसूदां में आते कानपुर में सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 3 सगी बहनों की लाशें घर के बाहर ही एक लोहे के ट्रंक में बंद मिली। तीनों बहनें रविवार रात 8 बजे से लापता थीं।

तीनों के लापता होने की मकान मालिक ने रात 11 बजे पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। रात को पुलिस मौके पर भी आई थी और मोहल्ले वालों के साथ ढूंढा भी, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला था।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

सुबह लोगों ने जिस घर से बच्चियां गायब थी, उसी के पास बाहर एक ट्रंक पड़ा देखा। लोगों ने जब ट्रंक खोल कर देखा तो उसमें तीनों बच्चियों की लाशें पड़ी हुई थीं। जिन बच्चियों की लाशें मिली हैं, उनमें 9 साल की अमृता कुमारी, 7 साल की साक्षी और 4 साल की कंचन शामिल है।

थाना मकसूदां के ASI हरबंस सिंह ने बताया कि सुशील मंडल और मंजू मंडल के 5 बच्चे हैं। रविवार को दोनों काम पर चले गए थे। रात 8 बजे वे घर लौटे तो बच्चियां नहीं मिली। उन्होंने रात में ढूंढा लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत की। पिता ने कहा कि वह सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक काम पर गए थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस बारे में SP इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत ढिल्लो ने बताया कि बच्चियों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। शुरूआती जांच में यह मर्डर नहीं लग रहा है। संभावना लग रही है कि बच्चियां घर पर अकेली थी। ऐसा हो सकता है कि वह खेलते हुए ट्रंक में बैठ गई और ऊपर से ढक्कन बंद हो गया। जिसके बाद ढक्कन नहीं खुला और उनकी मौत हो गई।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

Payal Param | SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो कैसे मांग रही माफी। Daily Samvad













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *