Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उछाल के बीच जारी हुए पेट्रोल और डीजल के दाम, जाने

Daily Samvad
2 Min Read
Petrol-Diesel Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 02 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: देश के सभी राज्यों और शहरों के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के नए रेट्स अपडेट कर दिए गए हैं। तेल कंपनियों ने ईंधन की नई कीमत सुबह 6 बजे जारी की है। नई दिल्ली समेत कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं, जबकि अन्य शहरों में ईंधन की कीमत बदल गई है।

दूसरी ओर कच्चा तेल इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है। डब्लूटीआई क्रूड तेल इंटरनेशनल मार्केट में 0.29 फीसदी की उछाल के साथ 91.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं कमोडिटी मार्केट में ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 92.23 डॉलर प्रति बैरल पर है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 17 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 96.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे बढ़कर 89.93 रुपये लीटर बिक रहा है। वाराणसी में पेट्रोल 51 पैसे घटकर 97.05 रुपये लीटर और डीजल 49 पैसे कम होकर 90.24 रुपये लीटर है। प्रयागराज में 79 पैसे पेट्रोल घटकर 96.66 रुपये लीटर और डीजल 77 पैसे कम होकर 89.86 रुपये लीटर बिक रहा है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

गोरखपुर में पेट्रोल की कीमत 20 पैसे घटकर 96.87 रुपये और डीजल 90.04 रुपये प्रति लीटर है। राजस्थान के अजमेर में पेट्रोल 30 पैसे बढ़कर 108.37 रुपये और डीजल 27 पैसे बढ़कर 93.62 रुपये लीटर बिक रहा है। पटना में 30 पैसे बढ़कर पेट्रोल 107.54 रुपये और डीजल 28 पैसे बढ़कर 94.32 रुपये लीटर है।

  • नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये, डीजल 94.33 रुपये लीटर।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *