Punjab News: सीएम मान ने गवर्नर को दिया जवाब, बताया कहा खर्च किए 50 हजार करोड़ रुपए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित की चिठ्ठी का सीएम भगवंत मान ने जवाब दिया है। बता दे कि गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने सीएम मान से 50 हजार करोड़ रुपए का हिसाब मांगा था जिसका अब सीएम मान ने जवाब दिया है।

सीएम मान ने जवाब में बताया कि 50 हजार करोड़ नहीं बल्कि 47 हजार करोड़ का कर्जा लिया है। जिसमें से पुरानी सरकारों के कर्ज के बदले करीब 27 हजार करोड़ का ब्याज चुकाया गया है। यही नहीं पंजाब के विकास के लिए नया कर्ज लिया गया है। इसके साथ ही सी.एम. मान ने कहा कि 37 हजार से ज्यादा नौकरियां दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इसके अलावा पावर सब्सिडी, सरकारी स्कीमों का भी इसमें जिक्र किया गया है। इसमें GST आदि के बकाये के बारे में भी जानकारी दी गई है। सीएम ने गवर्नर को यह भी बताया कि पिछली सरकारों ने 3 लाख करोड़ का कर्ज लिया था जिसका हर महीने ब्याज और किश्त जाती है। इसके अलावा पंजाब सरकार अपने सोर्सेज से स्कीम व संस्थाओं को फंड दे रही है।

CM भगवंत मान ने लिखा कि 21 सितंबर को सरकार ने केंद्र से 5637 करोड़ का RDF रिलीज करवाने में हस्तक्षेप की मांग की थी। इसके जवाब में 22 सितंबर आपने पंजाब सरकार द्वारा लिए कर्जे का हिसाब मांगा था। सरकार ने 1 अप्रैल 2022 से 31 अगस्त 2023 तक 47,107 करोड़ का कर्ज लिया है। जिसमें सिर्फ मार्केट लोन नहीं बल्कि नाबार्ड के कर्ज भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इसमें केंद्र सरकार की तरफ से मंजूर किए गए प्रोजेक्टों से जुड़ा लोन भी शामिल है। CM भगवंत मान ने कर्जे की रकम को आगे इन्वेस्ट करने के आंकड़े देते हुए गवर्नर को कहा कि इसमें स्पष्ट है कि 27,016 करोड़ रुपए सिर्फ कर्जे के ब्याज के रूप में जा रहा है, जो आपकी सरकार को विरासत में मिला है। सरकार कर्जे और अपने सोर्सेज से स्कीम और संस्थाओं को फंड दे रही है।

जिन्हें पिछली सरकारों ने नजरअंदाज किया था। CM ने गवर्नर को लिखा कि इस डिटेल से आप समझ पाएंगे कि आपकी सरकार विरासत में मिले कर्ज के चैलेंज से किस तरह जूझ रही है। इससे आप प्रधानमंत्री को कनवेंस कर पाएंगे कि पंजाब में सरकार कर्जे का सही यूज कर रही है। वहीं राज्य की वित्तीय हालत सुधारने की पूरी कोशिश कर रही है।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *