Punjab News: “साडे बुज़ुर्ग साडा मान“ मुहिम के अंतर्गत बुज़ुर्गों के स्वास्थ्य जांच सम्बन्धी लगाया कैंप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 377 शब्द|📅 03 Oct 2023

डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: थोड़ा सा प्यार भी बुज़ुर्गों को खुश रखने के लिए काफ़ी होता है और सारी उम्र बिताने के बाद जि़ंदगी के आखिरी पड़ाव में बच्चों और नौजवानों द्वारा दिया गया समय ही बुज़ुर्गों के लिए कीमती धन होता है। इन बातों का प्रगटावा पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने “साडे बुज़ुर्ग साडा मान“ मुहिम का जि़ला फरीदकोट से आग़ाज़ करते हुए किया।

Punjab News: “साडे बुज़ुर्ग साडा मान“ मुहिम के अंतर्गत बुज़ुर्गों के स्वास्थ्य जांच सम्बन्धी लगाया कैंप

इस अवसर पर उनके साथ विधायक जैतो अमोलक सिंह, डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गोयल, फरीदकोट एम.एल.ए. गुरदित्त सेखों की धर्म पत्नी सरदारनी बेअंत कौर और एम.एल.ए के माता-पिता अंग्रेज सिंह और बलजीत कौर भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि नौजवान पीढ़ी को कुछ समय के लिए मोबाइल और इन्टरनेट से दूर होकर अपने बुज़ुर्गों के साथ बातें करके समय गुज़ारना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

उन्होंने कहा कि सारी उम्र बिताने के बाद बुज़ुर्ग हमसे कुछ समय हासिल करने की अकांक्षा रखते हैं। पंजाब सरकार द्वारा इस नवीन पहल को मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूर-दर्शी सोच करार देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 60 साल की उम्र के बाद राज्य के हर बाशिन्दे को प्राथमिक सुविधा देने के लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप केवल जि़ला फरीदकोट तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि बाकी के जिलों में भी ऐसे कैंप लगाए जाएंगे, जिससे पंजाब में रह रहे हरेक बुज़ुर्ग को यह सुविधाएं दी जा सकें। पंजाब सरकार की इस नवीन मुहिम के अंतर्गत आज जहाँ बुढापे से सम्बन्धित बीमारियों की जांच की गई और आँखों की सजऱ्री मुफ़्त की गई, वहीं साथ ही सीनियर सिटिजन कार्ड भी बनाए गए।

इस कैंप के दौरान ज़रूरत के अनुसार दूर-दराज के इलाकों से चलकर आए बुज़ुर्गों को मुफ़्त दवाएँ भी मुहैया करवाई गईं। इस मौके पर पूर्व मैंबर पार्लियामेंट प्रो. साधु सिंह के अलावा अन्य भी 60 साल से ऊपर की उम्र की मशहूर शख्सियतों को सम्मानित किया गया।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *