Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एशियाई खेल के फ़ाईनल में दस्तक देने के लिए भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज हांगज़ू (चीन) में चल रही एशियाई खेल के फ़ाईनल में प्रवेश करने के लिए शानदार प्रदर्शन करने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

मुख्यमंत्री ने जीत की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए बहुत ही गर्व और ऐतिहासिक पल हैं, क्योंकि हमारी हॉकी टीम ने सेमी-फ़ाईनल में दक्षिण कोरिया की टीम को 5-3 के अंतर से हराकर एशियाई खेल के फ़ाईनल में दस्तक दे दी है।

ख़ुशी के पलों को साझा करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि समूची टीम ने इस प्रतिष्ठित सम्मान से हरेक देश के निवासी का सिर गर्व से ऊँचा किया है। हॉकी के सुनहरे भविष्य के भरोसे के साथ मुख्यमंत्री ने उम्मीद अभिव्यक्त की कि वह दिन दूर नहीं, जब हमारी राष्ट्रीय खेल हॉकी जल्द ही अपनी पुरातन शान हासिल कर लेगी।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

मुख्यमंत्री ने आशा अभिव्यक्त की कि भारतीय हॉकी टीम की यह शानदार जीत हमारे लाखों नौजवानों को प्रेरित करेगी, जो खेल के क्षेत्र में तन-मन से सख़्त मेहनत कर रहे हैं। टीम के शानदार भविष्य और सफलता के लिए कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि भारतीय हॉकी टीम फाईनल में बाज़ी मारकर देश का गौरव और अधिक बढ़ाएगी।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *