ED Raid: AAP के इस बड़े नेता को ED ने किया गिरफ्तार, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
AAP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 04 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। ED Raid: दिल्ली से बड़ी खबर है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करीब 11 घंटे की पूछताछ के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आप सांसद की दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तारी की गई है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

ईडी की चार्जशीट में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का नाम था। बुधवार को सुबह 6.30 बजे ईडी आप सांसद के घर पहुंच गई थी। लोकल थाना पुलिस से भी कोई जानकारी साझा नहीं की गई। शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने के अगले दिन ईडी ने संजय सिंह के 125 नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की थी।

दिनेश अरोड़ा ने बयान में कहा है कि संजय सिंह के अनुरोध पर उसने दिल्ली के रेस्तरां और बार मालिकों से 82 करोड़ जमा करके मनीष सिसोदिया को चेक के रूप में पार्टी फंड के बहाने दिया था। उस पैसे का इस्तेमाल उस दौरान आने वालों विधानसभा चुनावों में किया जाना था।

ED Raid: AAP के इस बड़े नेता को ED ने किया गिरफ्तार, पढ़ें
AAP Leader Sanjay Singh
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

खास बात है कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के कथित घोटाले में अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। संजय सिंह शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार होने वाले 13 व्यक्ति हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नौ मार्च 2023 को गिरफ्तार किया गया था।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *