IAS Abhishek Singh Resigned: पंजाब के मशहूर सिंगर बी प्राक के अलबम में लीड रोल करने वाले IAS अफसर पर गिरी गाज, भेजना पड़ा इस्तीफा, पत्नी भी है IAS अधिकारी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 641 शब्द|📅 04 Oct 2023

डेली संवाद, लखनऊ/चंडीगढ़। IAS Abhishek Singh Resigned: पंजाब के मशहूर सिंगर बी प्राक (B Praak) के अलबम में लीड रोल करने वाले IAS अफसर ने सस्पैंशन के सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया। बी प्राक के गाने ‘दिल तोड़ के’ में यूपी कैडर के IAS अफसर अभिषेक सिंह लीड एक्टर के रोल में नजर आए थे। सरकार के आदेश के बाद भी जब अभिषेक सिंह नौकरी पर नहीं लौटे तो, उन्हें सस्पैंड कर दिया गया।

सस्पैंड होने के बाद IAS अफसर अभिषेक सिंह ने सरकार को आज अपना इस्तीफा भेज दिया। अभिषेक सिंह की पत्नी भी IAS अधिकारी हैं। उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की जिला अधिकारी यानी डीएम हैं। अभिषेक सिंह के पिता का नाम कृपाशंकर सिंह हैं। वह IPS अधिकारी रह चुके हैं। चाचा यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी पद से रिटायर हैं।

IAS अफसर अभिषेक को ऐक्टिंग का शौक है। वह कुछ फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। बी प्राक के गाने ‘दिल तोड़ के’ में लीड एक्टर के रोल में उन्हें देखा गया था। गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अभिषेक सिंह की इसके साथ ही पॉपुलर्टी भी बढ़ी। जिसके बाद उन्होंने फिल्म में भी अभिनय किया और लघु फिल्म ‘चार पंद्रह’ में भी दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने एक वेब सीरीज भी साइन किया है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

IAS अभिषेक सिंह का जन्म 22 फरवरी 1983 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुआ था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई की। IAS में सिलेक्ट होने से पहले मुंबई में ACP भी रहे हैं। उनकी रुचि एक्टिंग और म्यूजिक में भी है। वह लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करने के बाद भी चर्चा में आए थे।

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अभिषेक सिंह के 30 लाख फॉलोअर्स हैं। वह बी प्राक के साथ ‘दिल तोड़ के’ सॉन्ग में नजर आ चुके हैं। उन्होंने जुबिन नौटियाल ‘तुझे भूलना तो चाहा…’ गाने में भी काम किया था। वे नेटफ्लिक्स की सीरीज Delhi Crime के सीजन 2 में भी काम किया है।

IAS Abhishek Singh Resigned: पंजाब के मशहूर सिंगर बी प्राक के अलबम में लीड रोल करने वाले IAS अफसर पर गिरी गाज, भेजना पड़ा इस्तीफा, पत्नी भी है IAS अधिकारी
गुजरात विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्बर ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो

यूपी कैडर के 2011 बैच के IAS अधिकारी अभिषेक सिंह ने अपने सस्पेंशन के 8 महीने बाद इस्तीफा दिया है। वह फरवरी 2023 से सस्पेंड चल रहे थे। अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल बांदा की डीएम हैं। अब इस्तीफे के बाद अभिषेक सिंह की राजनीति में एंट्री की कयास भी लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी 2010 बैच की IAS अधिकारी हैं। वह बांदा की डीएम हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली दुर्गा शक्ति नागपाल अखिलेश सरकार के वक्त सुर्खियों में आई थीं। नोएडा में उन्होंने खनन माफिया के खिलाफ साल 2013 में कड़ी कार्रवाई की थी। कुछ विवाद के बाद उनको अखिलेश सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। तब IAS एसोसिएशन ने भी इस मुद्दे पर सरकार से विरोध दर्ज कराया था।

साल 2015 में IAS अभिषेक 3 साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए थे। साल 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि 2 साल के लिए बढ़ाई गई। लेकिन उस दौरान वह मेडिकल लीव पर चले गए। इसके बाद दिल्ली सरकार ने उन्हें 19 मार्च 2020 को मूल कैडर यूपी वापस भेज दिया।

उन्होंने यूपी में लंबे समय तक जॉइनिंग नहीं की। 10 अक्टूबर 2022 को नियुक्ति विभाग ने उनका पक्ष मांगा तो इतनी लंबे समय तक लापता रहने का कोई उत्तर भी नहीं दिया गया। हालांकि, 30 जून 2022 को उन्होंने यूपी में जॉइनिंग की थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने गुजरात विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग को भेजी गई सूची में उनका नाम शामिल किया था।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *