Jalandhar News: जालंधर के चर्चित हलवाई की दुकान पर GST का छापा, कुछ दिन पहले ड्रग्स बेचने के आरोप में चर्चा में आया है हलवाई, 66 फुटी रोड पर काटी अवैध कालोनी, इनकम टैक्स और ED की भी नजर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 04 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के प्रताप बाग के पास स्थित एक हलवाई की दुकान पर आज जीएसटी विभाग ने छापेमारी की है। ये वही हलवाई है, जो पिछले दिनों अवैध कामर्शियल इमारत बनवाने को लेकर चर्चा में आया था। यही नहीं, यह हलवाई इतना शातिर है कि सत्ताधारी पार्टी के मंत्री के साथ अपनी तस्वीरें वायरल कर नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों पर रौब जताने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

जानकारी के मुताबिक प्रताप बाग स्थित हलवाई की दुकान पर आज जीएसटी विभाग की टीम ने दबिश दी। शिकायत है कि उक्त हलवाई अपने अवैध कामर्शियल इमारत में बिना जीएसटी के बिल काट रहा है। जीएसटी विभाग की टीम ने जब दबिश दी, तो वहां पकौड़े का बिल दूध के नाम पर काटता हुआ पाया गया। क्योंकि दूध जीएसटी फ्री है, इसलिए ग्राहकों को पकौड़ा खिलाकर दूध का बिल दिया जा रहा था।

इसके अलावा जीएसटी विभाग ने कई कमियां यहां देखी है। सूत्रों के मुताबिक विभागीय टीम ने उक्त हलवाई के दुकान की बिल बुक समेत कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। हालांकि हलवाई के पक्ष में कुछ नेता आ गए हैं, जिससे जीएसटी विभाग से सुलह और समझौता करवाने की कोशिश जारी है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

सूत्र बता रहे हैं कि उक्त हलवाई जीएसटी के बाद इनकम टैक्स औऱ ईडी की भी रडार पर आने वाला है। क्योंकि उक्त हलवाई ने थोड़े ही दिनों में एक टूटी पुरानी दुकान से पांच दुकानों को जोड़कर एक कामर्शियल माल बना लेना और 66 फुटी रोड पर अवैध रूप से कालोनी काट कर करोड़ों रुपए इकट्ठा करने की सूचना विभाग को पहुंची है।

कहा ये भी जा रहा है कि उक्त हलवाई के खिलाफ पूर्व में ड्रग्स बेचने का भी आरोप लगते आए हैं। इसकी शिकायतें पुलिस के आला अधिकारियों के पास लंबित हैं। लेकिन उक्त हलवाई की फाइल से फिर से खुलवाने का प्रयास चल रहा है, जिससे हलवाई के इस पूरे रैकेट को ध्वस्त किया जा सके।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *