Tiger 3: ‘जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं’….. सलमान खान की दमदार आवाज के साथ टाइगर 3 का ट्रैलर रिलीज, देखें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 443 शब्द|📅 04 Oct 2023

मुंबई। Tiger 3: एक था टाइगर, ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद टाइगर-3 बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार है। इसका ट्रैलर रिलीज हो गया है। सलमान खान के फैंस को टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार है। दर्शक एक बार फिर ‘टाइगर’ और ‘जोया’ को एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं।

दर्शकों ने शाहरुख खान की ‘पठान’ में सलमान को ‘टाइगर’ के रूप में कैमियो करते हुए देखा था, तब से उनकी उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। चर्चा है कि वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स के हिस्से के रूप में शाहरुख खान भी ‘टाइगर 3’ में ‘पठान’ के रूप में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

27 सितंबर को यश चोपड़ा के जन्मदिवस के अवसर पर आदित्य चोपड़ा और ‘टाइगर 3’ की टीम ने एक विशेष वीडियो लॉन्च किया, जिसे ‘टाइगर का मैसेज’ कहा गया। इस वीडियो के साथ ही ‘टाइगर 3’ का प्रचार भी शुरू हो चुका है।

‘टाइगर का मैसेज’ में सलमान को भारत के नाम एक संदेश भेजते हुए और कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांगते हुए देखा गया। इस ‘टाइगर का मैसेज’ ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया, जिसके बाद अब फिल्म की टीम दर्शकों के सामने एक पावर-पैक ट्रेलर लाने पर काम कर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘टाइगर 3’ की कहानी मजबूत है और अब जब ‘टाइगर का मैसेज’ दर्शकों तक अच्छी तरह पहुंच चुका है तो ट्रेलर पर काम शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर अक्तूबर के मध्य में लॉन्च किया जाएगा, ताकि ‘टाइगर का मैसेज’ ने जो बज बनाया है, उसे जारी रखा जा सके।

वाईआरएफ दर्शकों को ट्रेलर के साथ ‘टाइगर 3’ की दुनिया और किरदारों से परिचित कराएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर लॉन्च की तारीख जल्द ही तय की जाएगी। पहले ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा और फिर गाने लॉन्च किए जाएंगे, जैसा कि ‘पठान’ और ‘जवान’ के मामले में हुआ था।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

‘टाइगर 3’ में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। ‘टाइगर 3’ का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यह इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘टाइगर 3’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है।

‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद ‘टाइगर 3’ सलमान की तीसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में सलमान और कटरीना छह साल के बाद एक बार फिर ‘टाइगर’ और ‘जोया’ की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी खलनायक के किरदार में नजर आएंगे।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *