Jalandhar News: जालंधर के स्पा सैंटर में देह व्यापार का धंधा करवाने वाले फरार नेता को लेकर कोर्ट ने सुनाया ये आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Raid In Spa Center
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 05 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में छोटी बारादरी में स्थित विला स्पा सैंटर में देह व्यापार का धंधा करवाने वाले शिवसेना नेता की एंटीसिपेट्री बेल को कोर्ट ने रिजैक्ट कर दिया है। फिलहाल शिवसेना नेता फरार बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

अदालत ने शिव सेना नेता रोहित जोशी की एंटीसिपेट्री बेल को रिजेक्ट कर दिया। रोहित जोशी पर आरोप था कि वह स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के धंधे में लिप्त था। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि जोशी से पता करना है कि लड़कियां कहां से लेकर आता है और उसके साथ और कौन लोग लिप्त हैं। इसलिए कस्टडी में पूछताछ की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

कोर्ट ने पुलिस की दलील से सहमत होते हुए जोशी की बेल रिजेक्ट कर दी। बता दें कि 16 सितंबर की शाम विला स्पा सेंटर पर रेडकर 5 लड़कियों और एक ग्राहक को राउंडअप किया गया था।

जालंधर के PMG Hospital में बच्चे की मौत, जमकर हंगामा, देखें LIVE

जांच में कहा गया था कि यह सेंटर खांबरा की रहने वाली सुनीता शिव सेना नेता रोहित जोशी के साथ मिलकर चलाती है। इनके खिलाफ इमोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। सुनीता को पकड़ लिया गया था,जबकि शिव सेना नेता फरार है।

पंजाब में पकड़ा गया कुर्ताफाड़ गैंग, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *