Asian Games: एशियाई खेलों के इतिहास में पंजाब का सर्वाेत्तम प्रदर्शन, पहली बार 15 से अधिक पदक जीते

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 426 शब्द|📅 05 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Asian Games: हांगज़ू में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय खेल दल ने जहाँ अब तक का सबसे बढ़िया प्रदर्शन दिखाया है वहीं पंजाब के खिलाड़ियों ने अपना सर्वाेत्तम प्रदर्शन करते हुये एशियाई खेलों में पहली बार 15 से अधिक पदक हासिल किये हैं। आज भारत ने तीरंदाज़ी के महिला कम्पाउंड टीम मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता जिसमें पंजाब के मानसा ज़िले के गाँव मंढाली की प्रनीत कौर अहम सदस्य थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के लिए गौरव की बात है कि एशियाई खेलों के 72 वर्षों के इतिहास में पंजाब के खिलाड़ियों ने इस बार हांगज़ू में अपना सर्वाेत्तम प्रदर्शन करते कुल 16 पदक जीत लिए हैं जबकि पुरुष हॉकी और पुरुष क्रिकेट के मुकाबले बाकी हैं। इससे पहले पंजाब के खिलाड़ियों ने 1951 में नयी दिल्ली में पहले एशियाई खेलों में कुल 15 पदक जीते थे।

मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को खेल के नक्शे में अग्रणी राज्य बनाने के सपने को पूरा करने वाले खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर बनी नयी खेल नीति के अंतर्गत पंजाब सरकार द्वारा पहली बार तैयारी के लिए इनाम राशि दी गई जिसके अंतर्गत 58 खिलाड़ियों को 8 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी के हिसाब के साथ कुल 4.64 करोड़ रुपए इनाम राशि दी गई।

उन्होंने कहा कि अब सभी खेल दलों की वापसी के उपरांत मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का नकद इनाम राशि के साथ सम्मानित करेंगे। खेल मंत्री ने विजेताओं को मुबारकबाद देते हुये हॉकी और क्रिकेट खिलाड़ियों को अगले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

उन्होंने आज तीरंदाज़ी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पंजाब की प्रनीत कौर को बधाई देते हुये कहा कि छोटी उम्र में इस खिलाडी ने बड़ी प्राप्ति करके राज्य और देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों का श्रेय इनके कोचों और माता-पिता को दिया।

पंजाब के 20 खिलाड़ियों ने अब तक एथलैटिक्स, निशानेबाज़ी, तीरंदाज़ी, क्रिकेट, रोइंग और बैडमिंटन में छह स्वण, छह रजत और चार कांस्य पदकों के साथ कुल 16 पदक जीते हैं। बीते कल पंजाब की हरमिलन बैंस ने 1500 मीटर के बाद 800 मीटर में भी रजत पदक जीता था। मंजू रानी ने 35 किलोमीटर पैदल दौड़ टीम मुकाबले में कांस्य पदक जीता था।

पंजाब में पकड़ा गया कुर्ताफाड़ गैंग, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *