Ghee Making Tips: घर की मलाई से निकाले फ्रेश और ताजा घी, फॉलो करें ये Simple Hacks

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 406 शब्द|📅 05 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Ghee Making Tips: घर की बनी चीज़े किसको अच्छी नहीं लगती। जितना स्वाद घर की बनी चीज़ो में होता है उतना शायद ही बाहर की चीज़ो में होता होगा। ऐसे में घर पर बनी घी की बात की जाए तो खाने का स्वाद और भी बड़ जाता है और देसी घी लगभग हर घर में इस्तेमाल होता है। कुछ महिलाएं बाजार से घी लाती हैं तो कुछ घर की निकली मलाई से फ्रेश घी निकालती हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

हालांकि कुछ महिलाओं की एक शिकायत रहती है कि बाजार जैसा घी घर से नहीं निकल पाता और इसमें जलने की स्मैल भी आती है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जिनके जरिए आप घर पर जमी दूध की मलाई से ही एकदम फ्रेश और ताजा घी निकाल सकते हैं।

इकट्ठी कर लें मलाई

यदि आप घर में घी निकालना चाहती हैं तो पहले मलाई को इकट्ठा कर लें। यदि आप फुल फैट मिल्क इस्तेमाल करते हैं तो 10-12 दिन तक की मलाई इकट्ठी करें। अगर आप टोंड मिल्क इस्तेमाल करते हैं तो 15-20 दिन की मलाई जमा कर लें। इकट्ठी की हुई मलाई को फ्रीजर में स्टोर करें। इस तरह घी से स्मैल नहीं आएगी।

फ्रिज से पहले निकाल लें मलाई

जब भी आपको घी निकालना है तो 3-5 घंटे पहले ही मलाई को निकाल कर नॉर्मल टेम्प्रेचर पर रखें। इस तरह घी निकालने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। जब मलाई 3-5 घंटे में नॉर्मल हो जाए तो इसको ग्राइंडर की मदद से मैश कर लें। फिर मक्खन और पानी जब अलग हो जाएं तो मक्खन के गोले बनाकर इसे एक बर्तन में रख दें।

इस तरह निकालें घी

घी बनाने के लिए पहले कढ़ाई को गैस पर रखें और फिर जो मक्खन आपने गोले में निकाल कर रखा है उसे कढ़ाई में डाल दें। करछी की मदद से इसे लगातार चलाते रहें। मक्खन खुद ही धीरे-धीरे पिघलने लगेगा और इसमें से आसानी से घी निकल आएगा।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

जब घी पूरी तरह से निकल जाए तो गैस बंद कर दें। जब यह ठंडा हो जाए तो छानकर एक कंटेनर में रख दें। आपका एकदम फ्रेश और गाढ़ा घी निकलकर तैयार है। आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *