Jalandhar News: कला उत्सव में इनोसेंट हार्ट की छात्रा कैरेबी का नृत्य लाइव परफॉर्मेंस में शानदार प्रदर्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन की नवम कक्षा की छात्रा कैरेबी ने कला उत्सव में जिला स्तरीय कथक लाइव परफॉर्मेंस नृत्य मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कला उत्सव का कार्यक्रम कन्या महाविद्यालय कॉलेज में आयोजित किया गया जहां जिला स्तरीय मुकाबले करवाए गए जिन में लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कथक लाइव नृत्य परफॉर्मेंस में कैरेबी ने दूसरा स्थान हासिल करके अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर अतिमा शर्मा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने केरेबी को पुरस्कार प्रदान किया। केरेबी पहले भी कथक, सालसा ,मॉडलिंग व अन्य प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। वह जिमनास्टिक की भी राज्य स्तरीय खिलाड़ी है इसके अतिरिक्त वह कई धारावाहिक तथा पंजाबी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इनोसेंट हार्ट के अध्यक्ष डॉ अनूप बौरी ने कैरेबी तथा उसके अभिभावकों को बधाई थी और कहा कि हमें ऐसी छात्रा पर गर्व है। विद्यालय के प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल एवं डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल श्रीमती शर्मिला नाकरा ने कैरेबी को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पंजाब में पकड़ा गया कुर्ताफाड़ गैंग, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *