Asian Games: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 391 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Asian Games: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुरुषों की भारतीय हॉकी टीम द्वारा 9 वर्षों के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समूचे देश के लिए ख़ास कर पंजाब के लिए ऐतिहासिक पल है, क्योंकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने हांगज़ू के एशियाई खेलों के अलग- अलग मुकाबलों में अब तक 7 स्वर्ण पदक जीते हैं और इस पदक के साथ राज्य के खिलाड़ियों ने साल 1951 में नयी दिल्ली और साल 1962 में जकार्ता के एशियाई खेलों में सात- सात स्वर्ण पदक जीतने की भारत की कारगुज़ारी की समानता कर ली है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह जीत देश के लिए गौरवमयी पल हैं क्योंकि पुरुषों की हॉकी टीम ने इतिहास सृजन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई खेलों के 72 सालों के इतिहास में राज्य के खिलाड़ियों का सबसे शानदार खेल प्रदर्शन रहा है क्योंकि अब तक पंजाब के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल मुकाबलों में स्वर्ण, चाँदी और कांस्य पदक मिला कर कुल 18 पदक जीते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

उन्होंने उम्मीद जतायी कि हॉकी टीम की यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल की पुरातन शान बहाल करने के लिए रास्ता साफ करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समूह देश निवासियों को जापान के खि़लाफ़ शानदार जीत हासिल करने पर भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है क्योंकि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर भारतीय टीम ने 9 वर्षों के इंतजार को मिटा दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस शानदार जीत को खेल इतिहास के पन्नों पर सुनहरी अक्षरों में लिखा जायेगा। उन्होंने कहा कि इस जीत ने साबित कर दिया है कि देश में राष्ट्रीय खेल ने अपनी पुरातन शान की तरफ कदम बढ़ाने शुरू कर दिये हैं। भारतीय टीम के प्रदर्शन से अति प्रसन्न भगवंत सिंह मान ने कहा कि टीम ने भारतीय हॉकी खेल के इतिहास की शानदार विरासत को कायम रखा। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को सरकार की नीति के मुताबिक नकद इनाम दिए जाएंगे।

AAP सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *