Easy Cooking Tips: इन टिप्स करें खाने के स्वाद को दोगुना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Easy Cooking Tips: खाना बनाते समय अकसर महिलाएं हड़बड़ी में कुछ गड़बड़ी करती हैं, जिससे खाने का टेस्ट बहुत ज्यादा बिगड़ जाता है। ऐसे में महिलाओं की मेहनत तो खराब होती ही है, साथ में ही खाना वेस्ट हो जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

लेकिन अगर आप खाने को बिना वेस्ट किए उंगलियां चाट- चाटकर खाना चाहते हैं तो ये कुछ टिप्स आपके काम आ सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कुछ टिप्स जिससे खाना जल्दी और टेस्टी बनेगा….

छेने के पानी से बढ़ेगा रोटी का स्वाद- छेना को फाड़ने के बाद उससे जो पानी निकलता है, उसे फेंकने के बजाए, उसका इस्तेमाल नर्म और मुलायम रोटी और पराठें बनाने में लगाएं, उनका स्वाद बढ़ जाएगा।

क्रिस्पी पकौड़े बनाने की ट्रिक- अक्सर कुछ महिलाओं को ये दिक्कत होती है कि उनके बनाए पकौड़े बाजारों जैसे क्रिस्पी क्यों नहीं बनते हैं। इसके लिए आप पकौड़ों के लिए बनाए गए बेसन के बैटर में थोड़ा सा चावल का आटा मिला लें। इससे पकौड़े क्रिस्पी और टेस्टी बनेंगे।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

स्वीट डिश को ऐसे बनाएं टेस्टी- यदि आप अपनी किसी भी मीठी डिश को ज्यादा टेस्टी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए डिश में एक चुटकी नमक डालें। इससे खाने का स्वाद काफी बढ़ जाएगा।

नींबू के रस से बनेंगे चावल खिले-खिले

चावल को खिले-खिले बनाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, चावल कई बार खिले-खिले नहीं बनते हैं, इसके लिए चावल के पानी में एक चम्मच घी और कुछ बूंदे नींबू के रस की डाल लें। इससे चावल सफेद और खिले गुए बनेंगे।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *