Honey Trap: हनी ट्रैप में फंसाकर लड़की ने कारोबारी की बनाई अश्लील VIDEO, ब्लैकमेल कर 16 लाख कैश, 4.30 लाख रुपए के मोबाइल और गजैट्स लिए, फिर मांगा 50 लाख कैश, पढ़ें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 520 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, जयपुर। Honey Trap: सोशल मीडिया के जरिए हनी ट्रैप में फंसा कर लूट का सिलसिला जारी है। हनी ट्रैप में फंसा कर लड़कियां लोगों को लूट रही हैं। कई ऐसे मामले सामने ही नहीं आते, क्योंकि लोग घबरा जाते हैं। एक ऐसा ही मामला राजस्थान के जयपुर का सामने आया है।

जयपुर के युवा कारोबारी को हनीट्रैप में फंसा कर 50 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती होने के बाद मिलने आने पर युवती ने कारोबारी के अश्लील वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उसने बिजनेसमैन से 4.30 लाख रुपए के गैजेट्स और 16 लाख रुपए ऐंठ लिए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आखिरकार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर कारोबारी ने बिंदायका थाने में FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (बिंदायका) संजय पूनिया कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गांधी पथ (वैशाली नगर) निवासी 27 साल के युवा कारोबारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जो ऑनलाइन ही बिजनेस करते हैं। अक्टूबर-2021 में इंस्टाग्राम के जरिए बिजनेसमैन की बात एक लड़की से हुई।

युवती ने खुद का नाम अनामिका बताया। जो मध्यप्रदेश में रहती है। बातचीत के दौरान पता चला कि उसका नाम अनामिका नहीं, शीतल (22) है। इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। शीतल ने परिवार के लोगों से भी बिजनेसमैन की जान-पहचान करवाई।

लड़की ने किया प्यार का इजहार

आरोप है कि प्लानिंग के तहत लड़की ने कारोबारी को अपने परिवार से मिलाने घर बुलाया। 4 दिसंबर 2021 को कारोबारी लड़की से मिलने के लिए बैतूल (मध्य प्रदेश) गया था। लड़की का घर बैतूल में शोभापुर कॉलोनी में है। बिजनेसमैन एक दिन वहीं रुका था। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे खाना खाने के बाद शीतल उसे घुमाने के बहाने एक होटल में ले गई।

लड़की शीतल ने होटल में ले जाकर बिजनेसमैन से प्यार का इजहार किया। पीड़ित ने उसे बताया कि वो शादीशुदा है। लड़की ने प्यार करने की बात कहकर उसे जाल में फंसा लिया। इसके बाद अर्जेंट जरूरत बताकर उसने अपनी बहन के खाते में बिजनेसमैन से 1.53 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इसके बाद लड़की भी कई बार जयपुर मिलने आई। जनवरी-2022 के फर्स्ट वीक में शीतल अपनी बहन के साथ जयपुर मिलने आई। सिरसी रोड स्थित फ्लैट में उन्हें रुकवाया। वे यहां दो दिन रुकीं। रात को साथ रुकने पर शीतल ने चुपचाप बिजनेसमैन के अश्लील वीडियो बना लिए।

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल

लड़की ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। प्लानिंग के तहत शीतल और उसका परिवार ब्लैकमेल कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देता। हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर अगस्त-2023 तक उन्होंने बिजनेसमैन से 4.30 लाख रुपए के गैजेट्स और 16 लाख रुपए ऐंठ लिए। 50 लाख रुपए की डिमांड कर टॉर्चर करना शुरू कर दिया।

AAP सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *