Human Body Facts: शरीर में मौजूद सभी अंग अपने आप में अद्भुत हैं, आइए जानते है ऐसी ही और रोचक बातें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 465 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Human Body Facts: मानव शरीर ईश्वर की एक सुंदर रहस्यमयी संरचना है, जिस पर प्रतिदिन शोध कर के इसके नए- नए पहलू सामने आते रहते हैं। इसकी कई बातें चौंका देती हैं तो कई गोपनीय जानकारियां सोचने पर मजबूर कर देती हैं।

इसके सभी अंग अपने आप में अद्भुत हैं जिनकी पूरी तरह से विस्तृत जानकारी अभी भी नहीं मिल सकी है। वैसे तो मानव शरीर से जुड़ी अनगिनत दिलचस्प बातों का पिटारा वैज्ञानिक रोज खोलते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इंसान में छोटी आंत लगभग 22-23 फीट लंबी होती है यानी एक मिनीवैन जितनी लंबाई। एक औसत मानव की खोपड़ी में लगभग 100000 बाल होते हैं जो हर साल लगभग 6 इंच बढ़ते हैं। आइए जानते है ऐसी ही और रोचक बातें-

इस मानव शरीर की अद्भुत बातें

  • प्रेग्नेंसी में बच्चे करते हैं मां का बचाव: प्रेग्नेंसी के दौरान फीटो मेटरनल माइक्रोचिमेरिज्म नाम की एक सुंदर प्रक्रिया होती है जिसमें जब मां को चोट लगती है तो गर्भ में पल रहा बच्चा मां की चोट को ठीक करने के लिए स्टेम सेल भेजता है।
  • इंसान के मुंह में हर दिन 720 मिलीलीटर से लेकर 1.5 लीटर लार बनती है।
  • पुरुषों में दाढ़ी के बाल सबसे तेजी से बढ़ते हैं। अगर कोई पुरुष पूरे जीवनकाल में शेविंग न करे तो उसकी दाढ़ी 30 फुट लंबी हो सकती है।
  • जब हम छींकते हैं, तो आंखों को खोलकर रखना नामुमकिन होता है, क्योंकि मस्तिष्क छींकते समय आंखें बंद करने के सिग्नल भेजता है और एक छींक 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आती है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
  • भोजन को मुंह से पेट तक पहुंचने में केवल 7 सेकंड का समय लगता है। वहीं, पेय पदार्थ को मात्र 1 या 2 सेकंड लगते हैं।
  • शरीर के कुल कैल्शियम का 99 % से अधिक दांतों और हड्डियों में पाया जाता है।
  • एक वयस्क मानव के लिए केवल एक कदम उठाने से 200 मांसपेशियों का उपयोग होता है। इस हिसाब से अपने दस हजार कदम उठाने में आप अपनी मांसपेशियों से कितना काम लेते हैं इसका अंदाजा आप खुद लगा लें।
  • आपके थूक में आपका पूरा आनुवंशिक ब्लूप्रिंट होता है। आपके लार में मुंह की कोशिकाओं का डीएनए होता है जिससे सभी अनुवांशिक जानकारी मिल सकती है।
  • आर्बिकुलरिस ऑक्यूलाई जो आंखों को झपकाती हैं, मनुष्य के शरीर में सबसे तेज़ मांसपेशियां होती हैं। वे 1 सेकंड के 100वें हिस्से से कम में अपना काम करती हैं। सिर्फ एक दिन में, कोई व्यक्ति 20,000 बार अपनी आंखें झपका सकता है।
  • सबसे अधिक हार्ट अटैक सोमवार के दिन आते हैं। ऐसा सोमवार को काम करने के प्रेशर के कारण हो सकता है।

पंजाब में पकड़ा गया कुर्ताफाड़ गैंग, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *