Jalandhar News: जालंधर के सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती, कहा- इलेक्शन में ED का जवाब जनता देगी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 469 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में आज आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ धरना दिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह कि रिहाई की मांग की। आप वर्करों ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार AAP के नेताओं और वर्करों को डराने के लिए ईडी और सीबीआई का सहारा ले रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसी गिरफ्तारी के विरोध में जालंधर के MP सुशील रिंकू, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नकोदर चौक के पास धरना प्रदर्शन किया।

इन नेताओं ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी दमनकारी नीतियों से विरोधियों को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ गिर रहा है। अपनी हार देखकर बौखलाई भाजपा सरकार एक ही दिन में ED की 50-50 जगह छापेमारी करवा रही है। केंद्र की सरकार विरोधियों को पूरी तरह से कुचलने पर आ गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

जालंधर के सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि राजस्थान समेत अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने एक सर्वे करवाया था। जिसमें कहा गया कि किसी भी राज्य में भाजपा की सरकार नहीं आ रही है। भाजपा अब अगले साल होने जा रहे 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी डरी और घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की यह हरकतें कर रहे हैं उनकी घबराहट साफ नजर आ रही है।

Jalandhar News: जालंधर के सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती, कहा- इलेक्शन में ED का जवाब जनता देगी
जालंधर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते सांसद सुशील रिंकू। साथ हैं मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा व अन्य

सांसद रिंकू ने कहा कि संजय सिंह एक साधारण राज्य सभा सदस्य हैं। उनके दिल्ली की सरकार में कोई पद नहीं है। इतना ही नहीं दिल्ली सरकार के फैसलों में उनकी कोई दखल अंदाजी भी नहीं है। न ही वह कोई साइनिंग अथॉरिटी है। उन्होंने कहा कि जब किसी मामले से उनका कोई लेना-देना ही नहीं है तो फिर उनकी गिरफ्तारी किस आधार पर की गई है।

उन्होंने कहा कि संजय सिंह का कसूर सिर्फ इतना है कि वह सरकार के गलत कामों का विरोध करते थे। राज्य सभा में भी केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करते थे। उन्होंने कहा कि वैसे भी जिस शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया जेल में बंद किया हुआ है वह सारे का सारा फर्जी मामला है। उन्होंने कहा कि इतनी छापेमारी के बावजूद भी ED खाली हाथ है।

AAP सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *