Punjab News: बेलग्रेड में भारतीय साहित्यकार डा. जरनैल सिंह आनंद को अंतर- राष्ट्रीय अवार्ड चार्टर ऑफ मोरावा देने का ऐलान

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 593 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: बेलग्रेड में भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार डा. जरनैल सिंह आनंद को अंतर-राष्ट्रीय अवार्ड चार्टर ऑफ मोरावा देने का ऐलान किया गया है। अंग्रेज़ी में 150 से अधिक किताबों के लेखक और विश्व को अंतर-राष्ट्रीय अकैडमी ऑफ ऐथिकस देने वाले विश्व साहित्य के महानायक डा. जरनैल सिंह आनंद को 20 से 23 अक्तूबर, 2023 को होने वाले अंतरराष्ट्रीय मीटिंग ऑफ राइटर्ज के लिए न्योता पत्र प्राप्त हुआ है।

जहाँ वह विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे और उनको सर्बियन राईटज़ एसोसिएशन की तरफ़ से अंतर-राष्ट्रीय अवार्ड चार्टर ऑफ मोरावा से सम्मानित किया जायेगा। डा. आनंद पहले भारतीय साहित्यकार हैं, जिनका नाम सर्बिया में लगी हुई पोइटस रॉक पर लिखा जायेगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ज़िक्रयोग्य है कि कुछ समय पहले उनको सर्बिया की राइटर्ज एसोसिएशन का ऑनरेरी मेैंबर नियुक्त किया गया था। सर्बिया में हर साल होने वाला यह प्रतिष्ठित समागम सर्बिया को दुनिया की साहित्यिक राजधानी में बदल देता है। विशेष मेहमानों में अमरीका के महान साहित्यकार टी. ओब्रहित, आईज़रबैजान से सिराज़ीदीना सजीदा और इटली के दाँते माफिया भी शिरकत कर रहे हैं।

इस मौके पर डा. आनंद की कवितायों की अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद की एक पुस्तक ‘‘बैस्ट पोइटरी ऑफ डा. आनंद ( ऐन ऑफ़रिंग इन ट्रांसलेशन)’’ और ‘‘दी इम्परफ़ैकट आर्टिस्ट’’ ( काव्य पुस्तक) भी रिलीज़ की जायेगी।

सर्बियन राइटर्ज ऐसोसियशन द्वारा करवाए जा रहे इस विश्व स्तरीय समागम में सर्बिया के मनिस्टर ऑफ कल्चर और मेयर शिरकत करेंगे और राष्ट्रीय टैलिविज़न पर मेहमान साहित्यकारों के साथ इंटरव्यू पेश की जायेगी। सर्बिया में अपने नोबल विजेता आईवो अन्दरिक (1961) को शिद्दत के साथ याद किया जाता है।

समागम में शिरकत की थी

भारत के नोबल विजेता श्री राबिन्दर नाथ टैगोर ने भी इस समागम में शिरकत की थी, जब वह 1926 में सर्बिया आए थे। टैगोर के बाद सर्बिया के लेखक संघ के मेैंबर बनने वाले और विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत करने वाले डा. आनंद पहले भारतीय हैं। पंजाब के लिए यह विशेष तौर पर गौरव की बात है कि एक पंजाबी को विश्व स्तर पर यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

डा. आनंद ने चालीस साल विद्या के क्षेत्र को समर्पित किये हैं। इस अरसे के दौरान काव्य रचना के प्रति उनका लगाव बना रहा। उनको रूमी की धरती ईरान से जी भर कर प्यार और सम्मान हासिल हुआ। चार किताबों का फ़ारसी में अनुवाद किया गया और डा. फारसी की सहायता से बाइउ- टेक्स्ट का सिद्धांत दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

डा. आनंद ने सात काव्य पुस्तकें भी माँ- बोली की झोली डालीं हैं। डा. आनंद को क्रॉस ऑफ पीस, क्रॉस ऑफ लिटरेचर, वर्ल्ड आइकन ऑफ पीस और यूक्रेन से फ्रांज काफ्का अवार्ड हासिल हुए हैं। उन्होंने कुछ समय पहला अंतर-राष्ट्रीय अकैडमी ऑफ ऐथिकस की भी स्थापना की और चार वर्ल्ड पोइटरी कान्फ़्रेंसें करवा के साहित्य के महा युग में अपना हिस्सा डाला।

देश-विदेश में यश अर्जित करने वाले व्यक्तियों में विशेष स्थान रखने और सारी दुनिया में विचरने वाले डा. आनंद अपनी धरती अपने लोगों के लिए अनजान रहे हैं। अब जब बेलग्रेड जैसे देश में उनको प्रसिद्धि प्राप्ति हुई है और यह हर भारतीय और हर पंजाबी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

डा. आनंद की सबसे ज़्यादा चर्चित पुस्तक ‘‘लस्टिस’’ एक महाकाव्य है जिसको कुछ यूनिवर्सिटियाँ अंग्रेज़ी साहित्य में शामिल कर रही हैं। डा. आनंद दुनिया के एकमात्र कवि हैं, जिन्होंने 9 महाकाव्य लिखे हैं और अपनी क्षमता से दुनिया को प्रभावित किया है।

AAP सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *