Punjab News: मंत्री अमन अरोड़ा ने आईएसबी भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पालिसी की टीम के साथ किया विचार-विमर्श

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 335 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में प्रशासन और सार्वजनिक सेवाएं प्रणाली को और प्रभावशाली बनाने के लिए पंजाब सरकार और अकादमिक भाईवालों के दरमियान सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए पंजाब के शासन सुधार और लोक शिकायत संबंधी मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने भारतीय इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक पालिसी, इंडियन स्कूल आफ बिज़नस ( आई. एस. बी.) की टीम के साथ विचार विमर्श किया।

पंजाब राज्य के लिए कई केंद्रित पहलकदमियों के बारे चर्चा करते हुये श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने की प्रणाली को और मज़बूत करने और डिजिटल तबदीली लाने के लिए वचनबद्ध है। सरकार और अकादमिक हिस्सेदारी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सरकार को अनुसंधान और तथ्य- आधारित नीतिगत जानकारी प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस मीटिंग का उद्देश्य पंजाब राज्य के लिए कई केंद्रित पहलकदमियों पर पंजाब सरकार और भारतीय इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक पालिसी के बीच सहयोग की संभावनाओं का पता लगाना था। इस मीटिंग के दौरान पालिसी डायरैक्टर डा. आरूशी जैन के नेतृत्व वाली भारतीय इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक पालिसी की टीम ने विचार-विमर्श किया।

जिससे सरकार की डाटा-आधारित फ़ैसले लेने की क्षमता को बढ़ाया जा सके और डाटा को जनता तक पहुंच योग्य बना कर और पारदर्शिता लाई जा सके। इसी दौरान रियल टाईम गवर्नेंस मॉनिटरिंग पर केन्द्रित डाटा विश्लेषण प्रदान करने वाले एक और ई-प्लेटफार्म और इसके भावी विश्लेषण के बारे भी चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस मीटिंग में शासन सुधार और लोक शिकायत विभाग के विशेष सचिव श्री गिरिश दियालन, विभाग के अन्य मुलाजिमों के इलावा भारतीय इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पालिसी, आई. एस. बी. की टीम जिनमें सीनियर मैनेजर गवर्नमैंट ट्रेनिंग डा. शरीक हसन मनज़ीर और प्रोजैक्ट लीड, इंडिया डाटा पोर्टल अमृता चक्रवर्ती भी उपस्थित थे।

AAP सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *