Punjab Vigilance: वर्दीवाला घूसखोर- 10,000 रुपए घूस लेता इस थाने का SHO गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 502 शब्द|📅 06 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान थाना धर्मकोट, ज़िला मोगा में तैनात ऐसऐचओ गुरविन्दर सिंह भुल्लर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस इंस्पेक्टर को सुखविन्दर सिंह निवासी गाँव नूरपुर हकीम ( ढाणी मलूक सिंह), तहसील धर्मकोट द्वारा दर्ज करवाई शिकायत पर काबू किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने फ़िरोज़पुर स्थित विजीलैंस ब्यूरो रेंज के दफ़्तर में पहुँच कर बयान दर्ज करवाए और दोष लगाया है कि उसके चोरी हुए ट्रक-ट्राले का पता लगाने के लिए वह पहले थाना कोट इसे खान, मोगा ज़िला में गया और उपरोक्त एस. एच. ओ को मिला।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जिसने इस सम्बन्ध में मदद करने के लिए एक लाख रुपए की माँग की परन्तु आखि़रकार सौदा 80,000 रुपए में तय हो गया। इसके बाद उक्त थानेदार ने शिकायतकर्ता से पेशगी किश्त के तौर पर 50, 000 रुपए ले लिए परन्तु शिकायतकर्ता ने उसे कहा कि वह ट्रक- ट्रेलर का सुराग पता लगने के बाद ही बाकी रहती रकम देगा।

शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि वह अपने ट्राले के बारे पता लगाने के लिए दोबारा थाना कोट इसे खान पहुँचा तो पता लगा कि उक्त थानेदार का तबादला बतौर ऐसऐचओ धर्मकोट हो गया है। फिर वह उसे नयी तैनाती वाले थाने में मिला जहाँ उक्त थानेदार ने रिश्वत की बकाया रकम देने के बाद ही गुजरात से उसकी गाड़ी बरामद करने की बात की। इसके बाद थाने में ही एस. एच. ओ. ने शिकायतकर्ता से दूसरी किश्त के तौर पर 20,000 रुपए ले लिए और बकाया रकम तुरंत अदा करने की हिदायत की।

इस भ्रष्टाचार के आगे न झुकने के कारण शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो रेंज के दफ़्तर के पास जाने का फ़ैसला किया। इसके बाद जब उक्त एस. एच. ओ. 10,000 रुपए की बकाया रकम की माँग रहा था तो शिकायतकर्ता ने बातचीत रिकार्ड कर ली और सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो दफ़्तर को सौंप दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो ने इस मामले में ऐसऐचओ को दोषी पाये जाने के बाद भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके नतीजे के तौर पर थानेदार गुरविन्दर सिंह भुल्लर को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस सम्बन्धी उक्त पुलिस मुलाज़िम के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज फ़िरोज़पुर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 अधीन एफ. आई. आर. नम्बर 26 तारीख़ 5 अक्तूबर 2023 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए मुलजिमों को अदालत में पेश किया जायेगा और इस केस के बारे आगे कार्यवाही जारी है।

पंजाब में पकड़ा गया कुर्ताफाड़ गैंग, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *