Coriander Juice Benefits: आइए जानते हैं धनिया पत्ती के जूस के फायदे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 455 शब्द|📅 07 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Coriander Juice Benefits: धनिया पत्ती भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली एक अहम सामग्री है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत को भी कई सारे फायदे पहुंचाता है। इसकी पत्ती को खाने में इस्तेमाल करने के साथ ही आप इसका जूस भी पी सकते हैं।

ताजे धनिए की पत्तियों को पानी में मिलाकर इसका जूस कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है। धनिया में कई सारे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन ए, सी,के, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल और डाइटरी फाइबर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके अलावा धनिए के जूस में विटामिन-सी और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम कर एक स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन कर सकते हैं। इसके अलावा यह बेहतर पाचन को भी बढ़ावा दे सकता है। आइए जानते हैं क्या है धनिया पत्ती के जूस के फायदे-

ब्लड शुगर को नियंत्रित करें- धनिए का जूस लिवर के कार्य में सुधार करता है, जिससे यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पीरियड्स फ्लो में करें सुधार- धनिया जूस हर महीने होने वाले पीरियड्स के फ्लो में सुधार करता है। साथ ही इस दौरान होने वाली ऐंठन, सूजन और दर्द को भी कम करता है।

दिल के लिए अच्छा- अध्ययनों के मुताबिक, धनिए के जूस को नियमित पीने से दिल की सेहत बेहतर होती है। इसमें मौजूद पोटेशियम से दिल के अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

तनाव कम करता है- अध्ययनों के अनुसार, धनिए का रस तनाव कम करता है। यह आपकी नसों को शांत करता है और स्वाभाविक रूप से आपकी स्लीप साइकिल में सुधार करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए- धनिए का जूस कैल्शियम से भरपूर होता है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में शामिल करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह उन्हें मजबूत बनाने में भी काफी मददगार होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद- धनिया में एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन होता है। यह दोनों तत्व आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में धनिया जूस पीने से आंखों को भी काफी फायदा मिलता है।

त्वचा की जलन को कम करें- कई अध्ययनों में यह सामने आया है कि जब त्वचा की जलन जैसे सनबर्न आदि की बात आती है, तो धनिए का जूस काफी प्रभावी हो सकता है।

पाचन को बेहतर बनाए- ऊपर बताए सभी फायदों के अलावा धनिए का जूस पाचन के लिए भी काफी गुणकारी है। यह जूस अपने गुणों के कारण बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है।

AAP सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *