Jalandhar News: जालंधर के इस ट्रैवल एजैंट से रहें सावधान, लाखों रुपए लेकर थमा देता है फर्जी VISA

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 07 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में ठग ट्रैवल एजैंट और फर्जी इमीग्रेशन कंपनियों द्वारा ठगी का धंधा बदस्तूर जारी है। एक ऐसा ही मामला जालंधर के भोगपुर पुलिस थाने में आया है। यहां विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपए ठगे गए हैं। युवक ने ट्रैवल एजैंट के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक भोगपुर के रहने वाले मनोहर सिंह पुत्र अनुप सिंह ने अपने बेटे कंवरपाल सिंह को कनाडा भेजने के लिए ट्रैवल एजेंट जगतार सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी थाना भोगपुर जिला जालंधर को 26 लाख रुपए भेजने का एग्रीमैंट किया था, जिसमें से 14 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे।

ट्रैवल एजेंट जगतार सिंह ने कंवरपाल सिंह को कनाडा भेजने के लिए वीजा, एयर ब्रिटिश टिकट और वर्क परमिट के दस्तावेज WhatsApp पर भेजे। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने ट्रैवल एजेंट जगतार सिंह द्वारा भेजे गए दस्तावेजों की जांच की तो वे सभी फर्जी निकले। उन्होंने कहा कि इस ट्रैवल एजेंट के पास लाइसेंस भी नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

ट्रैवल एजेंट जगतार सिंह ने उससे लिए गए 14 लाख रुपए में से 7 लाख रुपए वापस कर दिए और बाकी के एक लाख रुपए के लिए टाल मटोल करने लगा। इसलिए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि ट्रैवल एजेंट ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत के बाद थाना भोगपुर में ट्रैवल एजेंट जगतार सिंह के खिलाफ 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारी महेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी ने गहनता से जांच की है और ट्रैवल एजेंट जगतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

AAP सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *