Punjab News: सेंट सोल्जर के छात्रों ने एयर फार्स डे पर जवानों को किया सैल्यूट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 199 शब्द|📅 07 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मंडी रोड में एयर फार्स डे मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सरबजीत कौर मान के नेतृत्व में छात्रों ने पोस्टर बनाकर वीर जवानों के प्रति सन्मान प्रगट करते हुए उन्हें सैल्यूट किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस अवसर पर प्रिंसिपल श्रीमती मान ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायुसेना भारतीय सेना की हवाई शाखा है। सैनिकों और एयरक्राफ्ट के मामले में यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है।

इसका प्रमुख काम भारतीय हवाई सीमा को सुरक्षित रखना और युद्ध के समय हवाई हमले करना है। इसकी स्थापना अंग्रेजों के समय 8 अक्टूबर 1932 को रॉयल इंडियन एयर फोर्स के रूप में की गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

उन्होंने छात्रों को एयर फॉर्स को करियर के रूप में चयन करके देश के प्रति प्यार और देश भक्ति का प्रमाण देने को कहा। इस अवसर पर अध्यापकों और छात्रों ने कहा कि हमे अपने वीर जवानों पर गर्व है।

AAP सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *