Jalandhar News: जालंधर में नागरा फाटक के पास काटी अवैध कालोनी, अवैध रूप से बनाई जा रही हैं कई कोठियां, निगम कमिश्नर से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 09 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में अवैध निर्माण पर नगर निगम कोई कार्ऱवाई नहीं कर रहा है। जिससे शहर और शहर के बाहरी इलाके में अवैध निर्माण हो रहे हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी निगम के अधिकारी कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला नागरा स्थित शिव नगर रेलवे फाटक के पास बन रहे अवैध निर्माण को लेकर है।

Jalandhar News: जालंधर में नागरा फाटक के पास काटी अवैध कालोनी, अवैध रूप से बनाई जा रही हैं कई कोठियां, निगम कमिश्नर से शिकायत
नागरा फाटक के पास अवैध रूप से बन रहीं इमारतें
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आऱटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने निगम कमिश्नर को भेजे शिकायत में कहा है कि नागरा स्थित शिव नगर रेलवे फाटक के पास अवैध कालोनी में लगातार अवैध निर्माण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद भी एमीटीपी और एटीपी इस अवैध कालोनी और अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

Jalandhar News: जालंधर में नागरा फाटक के पास काटी अवैध कालोनी, अवैध रूप से बनाई जा रही हैं कई कोठियां, निगम कमिश्नर से शिकायत
नकोदर रोड पर खांबड़ा में अवैध रूप से बनाई गई दुकानें

इससे पहले रवि छाबड़ा ने नकोदर रोड पर खांबड़ा के पास अवैध बन गई दुकानों की शिकायत नगर निगम के कमिश्नर की थी, लेकिन अभी तक इन दुकानों पर कोई कार्ऱवाई नहीं की गई। यहां मालको गेट के पास एक के बाद कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई हैं। इसकी भी शिकायत निगम कमिश्नर के पास लंबित पड़ी है।

Jalandhar News: जालंधर में नागरा फाटक के पास काटी अवैध कालोनी, अवैध रूप से बनाई जा रही हैं कई कोठियां, निगम कमिश्नर से शिकायत
जालंधर के मखदूमपुरा में अवैध रूप से बन गई मल्टी स्टोरी कामर्शियल इमारत
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इसके साथ ही रवि छाबड़ा ने मखदूमपुरा रिहाईशी इलाके में अवैध निर्माण की शिकायत की थी। यहां मल्टी स्टोरी कामर्शियल इमारत बन गई। जबकि इस इमारत की शुरूआत में ही आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने शिकायत की थी। पूर्व के कमिश्नरों ने इसे रुकवा भी दिया था। लेकिन नए कमिश्नर के आने के बाद यहां मल्टी स्टोरी कामर्शियल बिल्डिंग बन गई।

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *