डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शिवसेना खंड भारत की विशेष बैठक शिवसेना पंजाब प्रधान व्यापार सेल दर्शन सेठी की अध्यक्षता में उनके दफ्तर में हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता, राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा और उपाध्यक्ष हरजिंद्र बिल्ला विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा ने कहा देश के कई युवाएं अपने सनातन धर्म को पहचान नहीं पा रहे जिस कारण देश की नींव कहलाने वाले युवा नशे के दलदल में फंस रहे हैं, अच्छी शिक्षा और उच्च मार्गदर्शन न मिलने के कारण युवा अपने मार्ग से भटक रहे है। राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा ने कहा देश के युवाओं को अपने सनातन धर्म से जोड़ना और नशे से मुक्त करना शिवसेना अखंड भारत का प्रथम लक्ष्य है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता ने कहा कि आजकल जो कनाडा और भारत के बीच खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू दरार डाल रहा है उसका सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब को होगा। क्योंकि कनाडा के ब्रांपटन में 20% पंजाबी होने के कारण उसे मिनी पंजाब कहा जाता है। कपिल वर्मा ने शिवसेना अखंड भारत की कार्यकर्ताओं से विचार करके 12-10-23 को शिवसेना अखंड भारत देशद्रोही खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू का श्री राम चौंक में पुतला फूकेंगी।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
शिवसेना अखंड भारत को आज भारी मत मिला। समाज सेवक सुनील कुमार अरोड़ा को पंजाब प्रधान चंद्र प्रकाश चंद, संघठन मंत्री गुरविंदर सिंह सिद्धू, पंजाब चेयरमैन व्यापार सेल अरुण वर्मा, पंजाब चैयरमैन युवा चंद्र प्रकाश, पंजाब प्रधान युवा विवेक कौशिक और पंजाब उप प्रधान व्यापार सेल मनोज सोनी ने सरोपा डाल पंजाब का स्लाहकर नियुक्त किया। इस बैठक में जिला चेयरमैन गुरिंदर बिट्टू, जिला युवा उप प्रधान विनय हंस, वेस्ट युवा प्रधान राहुल आहूजा, डॉक्टर राजिंदर आदि शिवसैनिक मौजूद थे।