Loot At Gun Point: शहर में किन्नर से बंदूक की नोक पर लूट, PhonePe से ट्रांसफर कराए 99 हजार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, रोहतक। Loot At Gun Point: हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रोहतक में बदमाशों द्वारा किन्नर से बंदूक की नोक पर लूट की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक में हिसार बाइपास पर स्थित शास्त्री नगर में किन्नर से गनपॉइंट पर लूटपाट की गई।

बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब किन्नर अपने घर में मौजूद था। जानकारी मिली है कि बदमाशों ने पहले किन्नर को किडनैप करने की कोशिश की लेकिन जब वह कामयाब नहीं हुए तो मोबाइल से कैश डलवाकर फरार हो गए। किन्नर का नाम बिल्लो (बिजेंद्र) बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे वह अपने कमरे में था। इसी दौरान बलजीत उर्फ सागर नाम का युवक अपने 4 साथियों के साथ आया। जिसमें से तीन युवक घर के बाहर खड़े थे। आरोपी अपने एक साथी के साथ अंदर आया। जो किन्नर को साथ ले जाने लगे।

जब उसने मना किया तो जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह उसकी कनपटी पर पिस्तौल सटाकर डराने लगे। इसके साथ ही वह उससे पैसे मांगने लगे, जब उसने मना किया तो उन्होंने गनपॉइंट पर लेकर फोन पे के जरिए 99 हजार रुपए अपने खाते में डलवा लिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

जिसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद किन्नर ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाएगा।

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट और आगजनी, 5 लोगों की मौत

Blast in Jalandhar | BJP नेता के घर अचानक घर में हुआ धमाका, फिर छा गई धुंध।  Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *