Punjab News: कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत कई कांग्रेसी हिरासत में, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: इस समय की खबर सामने आ रही है। खबर है कि कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग समेत कई दूसरे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इन सबको चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यहां हम आपको बता दे कि पंजाब कांग्रेस की तरफ से चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया जा रहा है। वह पंजाब-हरियाणा के बीच विवाद की वजह SYL कनाल को लेकर गवर्नर हाउस जाना चाहते थे। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि वह बिना परमिशन गवर्नर हाउस जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

पुलिस द्वारा इनको रोकने के लिए रास्ते में इसके लिए बैरिकेडिंग की गई थी। जब कांग्रेसी बैरिकेड पर चढ़े तो पुलिस ने पानी की बौछार मार दी। जिसके बाद कांग्रेसियों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत दूसरे कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया।

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट और आगजनी, 5 लोगों की मौत















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *