डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि पठानकोट में भाजपा के नेता स्वर्ण सलारिया को पार्टी की तरफ से शो काज नोटिस जारी किया है। आरोप है कि सलारिया ने पार्टी का अनुशासन तोड़ा और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए हैं।
Contents
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
भाजपा पंजाब के महामंत्री राकेश राठौर ने इस पर कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने स्वर्ण सलारिया को कारण बताओ नोटिस भेजते हुए सात दिनों में जवाब मांगा है। अगर सात दिनों के भीतर जवाब नहीं दिया, तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
भाजपा ने स्वर्ण सिंह सलारिया (पठानकोट) को पार्टी अनुशासन तोड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि स्वर्ण सलारिया भाजपा के बड़े नेता हैं और चुनाव भी लड़ चुके हैं।