डेली संवाद, लखनऊ। UP News: आज बलिया में जन जनवादी पार्टी द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार की जाने वाली राजदण्ड पदयात्रा की शुरुआत आज 09 अक्टूबर 2023 से जिला मुख्यालय बलिया में एक जन सभा आयोजित की गई। जिसकी शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान ने झंडी दिखाकर किया।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बलिया मुख्यालय – 9 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ होते हुए जनपद मऊ आजमगढ़ अम्बेडकरनगर बस्ती गोण्डा बलरामपुर श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर, सीतापुर, बाराबंकी व लखनऊ होते हुए व लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर तथा जा राममनोहर लोहिया को नमन करते हुए मुख्यालय पर एक जनसभा की जाएगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
तत्पश्चात् पदयात्रा उन्नाव कानपुर कानपुर देहात कन्नौज इटावा मैनपुरी एटा फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हायरस, अलीगढ़, बुलन्दशहर, हापुड़, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर से होकर दिल्ली के किसान घाट पर स्व. चै चरण सिंह जी को और राजपाट पर महात्मा गांजी जी को नमन कर दिल्ली रामलीला मैदान में एक बड़ी जनसभा के साथ पदयात्रा समाप्त होगी।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडराने लगा देश और प्रदेश की सरकार लोगों को जाति धर्म और मज़हब में उलझाकर देश को राजतंत्र की ओर ले जाना चाहती है। जिसका जीता जागता उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की नई संसद भवन में राजशाही का प्रतिक सिंगोल स्थापित करना है जो राजदण्ड के रूप में प्रचलित रहा है।
भाजपा नेता के घर ब्लास्ट और आगजनी, 6 लोगों की मौत









