Visa Application: वीजा बनवाते समय न करें यह गलतियां, वरना हो सकता है आपका वीजा कैंसिल

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Visa Application: पासपोर्ट (Passport) के साथ साथ वीजा (Visa) बनवाते समय भी बहुत ऐसी छोटी-छोटी जानकारी होती है जिनका बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आप इन छोटी छोटी चीजों को ध्यान में नहीं रखते है तो आपको भारी नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

अगर आप वीजा के लिए आवेदन करते है तो आपको ध्यान रखना होगा कि आप उसमे जो भी जानकारी भरते है वह बिल्कुल सही हो उसमे किसी भी प्रकार की कोई गलती न करें। आज हम आपको बताने जा रहे है उन गलतियों के बारे में जो आपको वीजा बनवाते समय ध्यान रखनी है।

नाम सही लिखना:- नाम भरते समय इस बात का ध्यान रखना है कि जो नाम पासपोर्ट में लिखा गया है वहीं नाम आपको वीजा बनवाते समय लिखना है नहीं तो आपकी वीजा एप्लीकेशन गलत हो जाएगी।

कहां के नागरिक:- कुछ लोग इसमें भी गलती करते है। दरअसल कुछ लोगों को लगता है कि जिस देश के लिए अप्लाई करना है उस देश का नाम लिखना है जबकि वहां ‘इंडिया’ लिखना होता है।

पता:- इसमें गलती बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। अगर वीजा से जुड़ा कोई डॉक्यूमेंट आपके पास आता है तो इसी अड्रेस पर आता है। इसलिए वही अड्रेस भरे यहां आपका डॉक्यूमेंट आराम से पहुंच सके।

फोन नंबर:- आपको इसमें वहीं नंबर भरना है तो हमेशा एक्टिव रहता हो, जिसे आप कभी बंद न करते हो।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पासपोर्ट नंबर:- पासपोर्ट नंबर बड़ा होता है इसलिए आपको इसे बहुत ही ध्यान से भरने की जरूरत होती है। अगर आपका एक भी नंबर गलत हो जाता है तो आपको काफी दिक्कत हो सकती है।

यात्रा की सही जानकारी:- आप जिस वजह से यात्रा करना चाहते है उसकी सही से जानकारी देना बहुत जरूरी है। कितने दिनों की यात्रा होगी, कहां रहना है, कब तक रहना है, उस जगह का पता, संपर्क करने का साधन आदि देने की जरूरत होती है।

ऑरिजनल डॉक्यूमेंट:- वीजा इंटरव्यू के दौरान ऑरिजनल सर्टिफिकेट या फिर सर्टिफाइड कॉपी की जरूरत होती है इसलिए उन्हें भी साथ जरूर ले जाएं।

सही वीजा के लिए आवेदन न करना:- अगर कोई व्यक्ति यह सोचता है कि वह टूरिस्ट वीजा के नाम पर वहां पर जाकर जॉब कर लेगा तो ऐसा करना भी गलत है। उनका वहां एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन काउंटर पर इंटरव्यू के दौरान उनको पता चल जाए तो आपको वापिस भेज दिया जाएगा।

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट और आगजनी, 5 लोगों की मौत

Blast in Jalandhar | BJP नेता के घर अचानक घर में हुआ धमाका, फिर छा गई धुंध।  Daily Samvad










728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *