International Girl Child Day: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, जालंधर ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ थीम के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 11 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। International Girl Child Day: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, जालंधर की एनएसएस इकाई ने हमारे देश की महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day) मनाया।

International Girl Child Day: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, जालंधर ने 'मेरी माटी मेरा देश' थीम के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

इसमें उन भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देना शामिल था, जिन्होंने हमारे देश की रक्षा की थी। एनएसएस वालंटियर्स ने एक मुट्ठी मिट्टी और मिट्टी के दीयों के साथ पंच- प्रण प्रतिज्ञा ली। उन्होंने अमृत कलश में मिट्टी और चावल एकत्र करने के लिए महिलाओं की भागीदारी पर ज़ोर देते हुए झुग्गी-झोपड़ियों का दौरा किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बहादुर भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानियों – रानी लक्ष्मी बाई, सरोजिनी नायडू, अरुणा आसफ अली और सावित्रीबाई फुले के जीवन की ऐतिहासिक घटनाओं को झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं के बीच इस उद्देश्य से पुनर्जीवित किया गया कि वे कमज़ोर नहीं हैं और उन्हें अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए। इन महिलाओं को अपनी बेटियों को शिक्षित करने का महत्व, स्वच्छता बनाए रखने और पौष्टिक भोजन चार्ट का पालन करने के तरीके भी समझाए गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

चोपड़ा ने अपने छात्रों को पर गर्व जताते हुए कहा कि कॉलेज ने इन 25 वर्षों में बेस्ट शिक्षा सहूलतों, बढ़िया प्लेसमेंट करवाने के वचनबद्ध रहा है और भविष्य में भी हमेशा रहेगा। इसके अतिरिक्त सभी ने इस सफलता का केक काटते हुए एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया और सभी को बधाई दी। प्रो.मनहर अरोड़ा, प्रिंसिपल डॉ.रोहन शर्मा ने सभी छात्रों और उनके पेरेंट्स का विश्वाश के लिए धन्यवाद किया।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव देखें Ex MLA राजिंदर बेरी क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *